Brain Stroke Causes: ब्रेन स्ट्रोक एक तरह की दिमागी बीमारी है, जिसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. हालांकि, कुछ मामलों में इंसान बच जाता है और अपनी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त हो जाता है. ऐसी स्थिति तब आती है, जब मस्तिष्क में रक्त का संचार सही तरह से काम नहीं करता या फिर बिल्कुल रुक जाता है. यह सिर्फ एक दिन का काम नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे दिमाग पर असर होता है और फिर अचानक दिमाग काम करना बंद कर देता है. हालांकि, एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि ऐसा होने से पहले शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं. अगर वक्त पर इनकी पहचान हो जाए तो इलाज संभव है और ये संकेत कौन-से हैं आइए इस लेख में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- छाले किस विटामिन की कमी से होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया नेचुरल तरीके से कैसे दर्द में मिलेगा मुंह को आराम
ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण | Brain Stroke Ke Lakshan Kya Hain
ब्रेन स्ट्रोक क्या होता है?
यह एक दिमागी बीमारी हैं, जिसमें रक्त का संचार करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है. इसकी वजह से धमनियां डैमेज हो जाती हैं और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है. साथ ही, रक्त और पोषक तत्वों के संचार के बिना ब्रेन टिश्यू कोशिकाओं को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है. इसके कारण ब्रेन डेड की स्थिति पैदा हो जाती है.
ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण
- खराब कोलेस्ट्रॉल
- खराब खानपान
- एक्सरसाइज ना करना
- लंबे समय तक बैठे रहना
- वजन ज्यादा होना
- शराब का सेवन करना
- पारिवारिक इतिहास होने की वजह
- तनाव ज्यादा लेना
- दिमाग पर जोर डालना
ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती 5 लक्षण
चेहरे पर बदलाव होना- इस दौरान अक्सर इंसान के चेहरे पर बदलाव देखा जाता है. कहा जाता है कि इंसान का चेहरा एक तरफ से लटक जाता है या टेढ़ा हो जाता है.
कमजोरी होना- जरूरत से ज्यादा कमजोरी होना भी इसका शुरुआती संकेत है. इस दौरान इंसान के हाथ और पैर काम नहीं करते और अगर आप ऊपर उठाने के लिए कहते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है.
बोलने में बदलाव होना- अक्सर इंसान के बोलने में बदलाव होने लगता है. ज्यादातर बातें लोगों को समझ में नहीं आती क्योंकि शब्द बिल्कुल भी साफ नहीं होते हैं.
अचानक सिरदर्द रहना- बिना किसी वजह के अगर आपके सिर में दर्द है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. कई बार दिमाग में दर्द होना इस बीमारी का खतरनाक संकेत हो सकता है.
चलने में दिक्कत होना- अगर आपको चलने फिरने में दिक्कत हो रही है या अचानक पैर कपकपा रहे हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर उपासना ने बताया कैसे आराम दिलाने में मदद करेगा ईंट का टुकड़ा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
3 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
5 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
7 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines