Bache Ko Jutha Khilana: छोटे बच्चे मम्मी-पापा के साथ बैठकर ही खाते हैं. लेकिन, अक्सर ही बच्चे के साथ खाना-खाते हुए पैरेंट्स उसे अपना जूठा कुछ खाने के लिए दे देते हैं या उसके खाने में से कुछ खाकर वापस बच्चे को दे देते हैं. इसपर पीडियाट्रिशियन यानी बच्चों के डॉक्टर मनीष मनन बताते हैं कि हम कई बार देखते हैं कि मां कुछ खाती है तो थोड़ा बच्चे के मुंह में डालती है या बच्चे के मुंह से थोड़ा अपने मुंह में डाल लेती है. लोग कहते हैं कि इससे प्यार पड़ता है. लेकिन, असल सवाल है कि क्या यह सही है. डॉक्टर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. ऐसे में चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं बच्चे को अपना जूठा खिलाने पर क्या होता है.
बच्चे को अपना जूठा खिलाना चाहिए या नहीं
डॉक्टर बताते हैं कि वयस्कों के मुंह में कई तरह के माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं. बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है. आपके मुंह में जो खाना गया है उससे आपका सलाइवा मिलता है और आपके सलाइवा में बहुत से बैक्टीरिया और वायरस होते हैं जो बच्चे के मुंह में जा सकते हैं.
ऐसे बहुत से बैक्टीरिया और वायरस होते हैं जो बच्चों में असर नहीं करते हैं, बड़े इसके बस कैरियर्स होते हैं. लेकिन, यही बैक्टीरिया या वायरस बच्चे में चले जाएं तो उसे इंफेक्ट कर सकते हैं यानी इंफेक्शन (Infection) का कारण बन सकते हैं.
बच्चे को हो सकती हैं दिक्कतें
डॉक्टर कहते हैं कि अक्सर ही लोगों को लगता है कि बच्चे को घर में बैठे-बैठे ही पता नहीं कैसे खांसी या जुकाम हो गया है, किसी का गला खराब नहीं है तो पता नहीं इसका कैसे हो गया है वगैरह. लेकिन, इसकी असल वजह किसी बड़े का झूठा खाना हो सकता है. बड़ों को अगर कोई बैक्टीरिया असर नहीं कर रहा या वायरस का असर नहीं हो रहा फिर भी उसका जूठा खाने से बच्चे को इंफेक्शन हो सकता है. इसीलिए सलाइवा शेयर नहीं होना चाहिए. इसका असर बच्चे के दांतों पर भी पड़ सकता है.
बच्चों को भी सिखाएं
माता-पिता को या घर के बाकी सदस्यों को अपना जूठा बच्चे को नहीं खिलाना चाहिए और उन्हें बच्चे को भी यही सिखाना चाहिए कि वे भी एकदूसरे का जूठा ना खाएं. इससे क्रॉस कंटेमिनेशन हो सकता है और बच्चे का जूठा खाने से कोई बीमार पड़ सकता है. इसीलिए बच्चे की खाने की प्लेट अलग होनी चाहिए, आपके खाने की प्लेट अलग होनी चाहिए और एकदूसरे के मुंह से निकाला हुआ कुछ भी आपको नहीं खाना चाहिए. इसीलिए सेफ्टी और हाइजीन का ख्याल रखिए जिससे कि बच्चा बीमार ना पड़े और स्वस्थ रहे.
यह भी पढ़ें – रात में नींद नहीं आती तो खाना शुरू कर दीजिए यह चीज, मिनटों में आ जाएगी गहरी नींद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
59 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines