Dog Bite Infection: कुत्ते के काटने की घटना आम लग सकती है, लेकिन अगर समय रहते सही कदम ना उठाए जाएं तो यह गंभीर बीमारी जैसे रेबीज (Rabies) का कारण बन सकती है. यह एक जानलेवा संक्रमण है, जो कुत्ते की लार के जरिए शरीर में फैलता है. इसलिए घबराने के बजाय तुरंत सही देखभाल करनी जरूरी है. कई बार लापरवाही करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ लोगों को समझ ही नहीं आता कि कुत्ते के काटने के बाद क्या करना चाहिए. अगर आप इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आइए इस लेख में जानते हैं डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए और अस्पताल जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत
कुत्ते के काटने के बाद क्या करना चाहिए? | Dog bite Prevent Home Remedies
घाव को तुरंत धोएं- कुत्ता काटने के बाद सबसे पहला और जरूरी कदम है घाव को अच्छी तरह साफ करना. इसे 10 मिनट तक पानी से धोएं और पानी में साबुन का इस्तेमाल करें. इससे बैक्टीरिया काफी हद तक हट जाएंगे.
एंटीसेप्टिक लगाएं- घाव को धोने के बाद एंटीसेप्टिक क्रीम को लगाएं. कई एक्सपर्ट्स घाव पर बेटाडीन या कोई भी एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन लगाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह वायरस को फैलने से रोकता है.
खून रोकने के लिए क्या करें- अगर घाव से खून निकल रहा है तो इसे साफ कपड़े या गॉज से हल्का दबाव डालकर साफ करें. साफ करने के बाद कपड़ा दूसरा इस्तेमाल करें.
कुत्ता काटने के बाद दिखने वाले गंभीर लक्षण
- घाव में ज्यादा सूजन या दर्द
- बुखार आना
- जलन या झुनझुनी महसूस होना
- कुत्ते का असामान्य व्यवहार
इन गलतियों को करने के बचें
- घाव पर घरेलू नुस्खे अपनाने की कोशिश ना करें जैसे- कुछ लोग हल्दी, तेल, मिट्टी या मिर्च लगाने की कोशिश करते हैं.
- एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं और घाव को दिखाकर सही ट्रीटमेंट लें.
- डॉक्टर आपको एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह देंगे. कई बार मरीज को इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन भी दिया जाता है. पूरा कोर्स समय पर लेना बहुत जरूरी है.
- अगर आपका टेटनस टीका अपडेट नहीं है तो डॉक्टर इसे भी लगवा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नींद ना आने की हो गई है बीमारी तो पतंजलि पंचकर्म, षटकर्म और नैचुरोपैथी के ये नुस्खे अनिद्रा को कर देंगे दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
18 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
20 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
21 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
22 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
23 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines