Health Tips: पथरी (Stone) होना तो आजकल आम सी बात हो गई है. बड़ा हो या छोटा, सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं. इसके साथ ही कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें बार-बार पथरी की समस्या का सामना करना पड़ता है और कई बार तो ऑपरेशन (Operation) का सहारा लेना पड़ता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि पथरी से छुटकारा मिले, तो आइए जानें नित्यानंदम श्री से जो कि एक भारतीय आध्यात्मिक गुरु और स्वयंभू धर्मगुरु हैं. साथ ही, वे आयुर्वेद और स्वास्थ्य से संबंधित कई यूट्यूब वीडियो बना चुके हैं. आइए जानें कि आप किस एक दाल का सेवन करके पथरी की दिक्कत से राहत पा सकते हैं.
कुल्थी की दाल
नित्यानंदम श्री का मानना है कि अगर आप पथरी की समस्या से परेशान हैं और बार-बार पथरी हो जाती है, तो आपको कुल्थी (Kulthi Dal) की दाल का हफ्ते में एक से दो बार सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. वे कहते हैं कि मूंग दाल के बाद जो दूसरी सबसे पौष्टिक (Healthy) दाल मानी जाती है, वह कुल्थी की दाल है. इसे आप बाकी दालों के साथ मिलाकर भी पका सकते हैं. यह दाल बच्चों से लेकर कमजोर और मजबूत (Strong), सभी प्रकार के लोगों के लिए फायदेमंद (Benefits) होती है. खासतौर पर जब आप इसे तिल के तेल में बनाते हैं, तो यह जल्दी पचती है. कुल्थी की दाल को आज के समय में एक सुपरफूड (Superfood) भी माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Health Tips: 1 मिनट तक चबाएं ये पत्ता, एक्सपर्ट ने कहा जिंदगीभर बीमारी नहीं आएगी पास
कुल्थी की दाल के फायदे (Benefits of Kulthi Dal)
- कुल्थी दाल यूरिनरी ट्रैक्ट (Urinary Tract) को साफ करती है और पथरी को घोलकर बाहर निकालने में मदद करती है.
- इसमें नैचुरल डाययूरेटिक (Chural Diuretic) (मूत्रवर्धक) गुण होते हैं, जो पथरी को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होते हैं.
- यह दाल किडनी को डिटॉक्स (Detox) करने का काम करती है और यूरिक एसिड (Control Uric Acid) को नियंत्रित करने में भी मददगार है.
- तिल के तेल में बनी कुल्थी दाल पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत करती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देती है.
- यह दाल प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fiber), आयरन (Iron) और मिनरल्स (Minerals) से भरपूर होती है, जो शरीर को पोषण देती है और कमजोरी को दूर करती है.
ये भी पढ़ें- चाहते हैं दिमाग को तेज करना? एक्सपर्ट ने कहा इन एक्सरसाइज से बढ़ जाएगी Brain Power
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
5 mins agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
2 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
3 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
4 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
18 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
19 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
20 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
23 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 day agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines