Health Tips: 1 मिनट तक चबाएं ये पत्ता, एक्सपर्ट ने कहा जिंदगीभर बीमारी नहीं आएगी पास

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बीमारियों से घिरे रहते हैं. इसके साथ ही लोग डॉक्टरों के चक्कर काटते रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट का बताया एक उपाय जिसे आप अपना सकते हैं.

इस पत्ते के सेवन से बिमारीयों का करें इलाज. Image Source Freepik

इस पत्ते के सेवन से बिमारीयों का करें इलाज. Image Source Freepik

विज्ञापन

Health Tips: ऐसे कई सारे लोग हैं जो कि बीमारियों (Health Illness) से पूरी तरह घिरे रहते हैं. इसके चलते हर बार डॉक्टर के चक्कर लगाते हैं. लेकिन फिर भी कोई फायदा (Benefits) नजर नहीं आता है और हजारों पैसे भी चले जाते हैं. कुछ तो ऐसे हैं जो हफ्ते-हफ्ते में बीमारी के शिकार हो जाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप कैसे इससे छुटकारा पा सकते हैं. एक्सपर्ट आचार्य मनीष का मानना है कि अगर आप रोजाना सुबह इस एक उपाय को अपनाते हैं तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं.

रोजाना चबाएं करी पत्ता

एक्सपर्ट आचार्य मनीष के मुताबिक, अगर आप अक्सर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, तो इसके लिए आप रोजाना सुबह उठते ही गर्म पानी (Warm Water) का सेवन करें. इसके साथ ही 10 करी पत्ते (Curry Leaves) खाएं, लेकिन एक मिनट में एक करी पत्ते को चबाएं. अगर आप इसे हर सुबह करते हैं तो आप बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही आपकी सेहत (Health) पर भी काफी ज्यादा फायदे हो सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आपने इसको फॉलो कर लिया, तो आपकी सेहत में कभी भी आयरन (Iron) की कमी नजर नहीं आएगी.

विज्ञापन

करी पत्ते खाने के फायदे

करी पत्ता, जिसे हम कढ़ी पत्ते के नाम से भी जानते हैं, सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद (Curry Leaves Benefit) होता है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन (Vitamin) A, C, और B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से करी पत्ते खाने से आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो सकती है, जिससे रक्त की कमी (एनीमिया) दूर होती है.

करी पत्ते रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं. ये पत्तियां आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं. इसके अलावा, करी पत्ते सेहत के लिए त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी लाभकारी होते हैं, क्योंकि ये त्वचा को साफ रखने और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ