हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कुछ-कुछ होता है' की छोटी अंजली ने किया शॉकिंग कन्फेशन, बताया किस डिसऑर्डर से लड़ती रहीं सालों तक

Sana Saeed Shocking Confession: एक्ट्रेस सना सईद सालों से इस डिसऑर्डर से गुजर रही थीं. सना को लगता था कि शायद कुछ गलत है लेकिन वे लंबे समय तक समझ नहीं पाई थीं कि उन्हें क्या हुआ है.

विज्ञापन
सना सईद ने बताया उन्हें कौन सा डिसऑर्डर हुआ था.

Sana Saeed Eating Disorder: एक्ट्रेस सना सईद को फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजली के रोल के लिए जाना जाता है. शाहरुख खान की को-स्टार रह चुकीं सना आलिया भट्ट के साथ ‘स्टुडेंट ऑफ द इयर’ में भी स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थीं. सना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करके चौंकाने वाला खुलासा किया है. सना ने बताया है कि उन्हें सालों से ईटिंग डिसऑर्डर था जिसके बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं था. अपने ईटिंग डिसऑर्डर (Eating Disorder) को सना ने कैसे पहचाना और यह ईटिंग डिसऑर्डर क्या होता है, जानिए यहां.

यह भी पढ़ें – Sanjay Dutt को हुआ था फेफड़ों का कैंसर, बताया Stage 4 Lung Cancer को कैसे दी मात

इस ईटिंग डिसऑर्डर से गुजर रही थीं सना

सना सईद को जो ईटिंग डिसऑर्डर हुआ था उसका नाम है बुलिमिया नर्वोसा (Bulimia Nervosa). अपने ईटिंग डिसॉर्डर के बारे में बताते हुए सना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “मुझे सालों तक पता ही नहीं था कि मुझे एक ईटिंग डिसऑर्डर है. इसलिए नहीं कि मैं इससे गुजर नहीं रही थी बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने यह शब्द ही पहले कभी नहीं सुना था. बड़े होते हुए किसी ने कभी इसके बारे में बात ही नहीं की थी. मैं किस चीज से गुजर रही थी इसकी कोई भाषा ही नहीं थी तो मैं चुपचाप लंबे समय तक इसे लेकर जीती रही.”

विज्ञापन

बुलिमिया के बारे में जानने को लेकर सना ने लिखा, “जब मैंने आखिर में बुलिमिया के बारे में पढ़ा तो मुझे पहली बार समझ आया कि मेरे साथ क्या हो रहा है. इसे मानने की शर्म के चलते, यहां तक कि खुद से मानने में, मुझे सालों लग गए.”

इस ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित अपनी ही तरह के और लोगों के लिए सना कहती हैं कि, “मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि कहीं कोई और भी है जो इससे गुजर रहा है और उसे पता नहीं है कि इसका कोई नाम भी है. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि इसका एक नाम है. आप इसमें अकेले नहीं हैं और इससे बाहर निकलने का रास्ता है.”

विज्ञापन

सना ने बताया कि वे अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और अब उन्हें अपने शरीर में पहले से बेहतर महसूस होता है. सना सभी को सलाह देती हैं कि अगर आप भी इससे दोचार हो रहे हैं तो किसी को बताएं, जिसे ईटिंग डिसोर्डर के बारे में पता हो उससे सलाह लें या अपने आस-पास के क्षेत्र में ईटिंग डिसोर्डर सपोर्ट को ढूंढें. जो क्वालिफाइड होंगे वे आपकी मदद कर सकेंगे.

सना ने बताया, “मेरे लिए यह एक्सेप्ट करना मुश्किल था कि मुझे बुलिमिया हुआ है. मैंने बड़े होते हुए इसके बारे में सुना ही नहीं था. काश, कि मैंने इसके बारे में सुना होता.”

विज्ञापन

क्या होता है ईटिंग डिसऑर्डर

ईटिंग डिसऑर्डर एक गंभीर मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है जिसमें व्यक्ति को खाने से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. इस डिसऑर्डर में व्यक्ति या तो बहुत ज्यादा खाने लगता है या बहुत कम. ईटिंग डिसऑर्डर एक मेडिकल कंडीशन है और शौक या लाइफस्टाइल भर नहीं है. यह शरीर की पर्याप्त मात्रा में पोषण प्राप्त करने की क्षमता को प्रभावित करता है. बुलिमिया नर्वोसा का समय रहते ट्रीटमेंट ना किया जाए तो व्यक्ति को अनेक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं.

विज्ञापन

सबसे सामान्य 3 ईटिंग डिसऑर्डर हैं – बिंज ईटिंग, बुलिमिया नर्वोसा और एनोरेक्सिया नर्वोसा. सना सईद को बुलिमिया नर्वोसा हुआ था. बुलिमिया नर्वोसा में व्यक्ति लंबे समय तक बिंज ईटिंग करने लगता है यानी बार-बार खाने लगता है. लेकिन, खाने के बाद व्यक्ति को उल्टी आने लगती है या वह जानकर उल्टी करने लगता है या लैक्सेटिव्स लेने लगता है. इसमें लोग बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या उपवास भी कर सकते हैं और वजन में भी फर्क नजर आने लगता है.

यह भी पढ़ें – बलगम में खून आने का क्या मतलब हो सकता है? मेदांता के डॉक्टर ने बताया किन बीमारियों का है लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola