Weight Loss Atta: इसमें कोई दोराय नहीं कि खानपान अगर अच्छा हो तो शरीर की सेहत अच्छी रहती है. वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह भी खानपान का सही ना होना है. ऐसे कितनी ही लोग हैं जो बाहर का खाना ज्यादा खाते हें जिससे शरीर को ज्यादा फैट, ज्यादा कैलोरी और ज्यादा वेट बढ़ाने वाले गुण मिलते हैं. ऐसे में आप घर के खाने में सुधार करके अपना वजन घटाने कोशिश कर सकते हैं. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ आटे (Weight Loss Flour) का जिक्र किया जा रहा है जो वजन कम करने में गेंहू के आटे से ज्यादा बेहतर असर दिखाते हैं. इन आटे से बनी रोटियां फाइबर से भरपूर होती हैं और सेहत को दुरुस्त रखती हैं सो अलग. जानिए कौन सा है यह आटा जिसकी रोटियां खाने पर वजन कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय
वजन घटाने के लिए खाएं इस आटे की रोटियां
रागी का आटा
रागी के आटे से बनी रोटियां (Ragi Chapati) सेहत के लिए कमाल की साबित होती हैं. इस आटे की रोटी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है और रागी फाइबर का भी भरपूर स्त्रोत है. इस आटे की रोटियां खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस्ड रहते हैं सो अलग. ऐसे में रोजाना रागी के आटे से बनी रोटियां खाई जा सकती हैं.
बाजरे का आटा
बाजरे का आटा ग्लूटन फ्री (Gluten Free Flour) होता है. इसे खाने पर शरीर को प्रोटीन और फाइबर मिलता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होने में असर दिखता है. ऐसे में हर दूसरे-तीसरे दिन घर में बाजरा की रोटी बनाकर खाई जा सकती है.
ज्वार का आटा
ज्वाट के आटे से बनी रोटियां बेहद स्वादिष्ट होती हैं. बाजरे की तरह ही ज्वार का आटा भी ग्लूटन फ्री होता है. इससे शरीर को फाइबर और प्रोटीन मिलता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वेट कंट्रोल होता है सो अलग. ऐसे में सब्जी या दाल के साथ ज्वार की रोटियां स्वाद लेकर खाई जा सकती हैं.
जौ का आटा
फाइबर और बीटा-ग्लूटन से भरपूर होती हैं जौ के आटे से बनी रोटियां. जौ की रोटियां वेट लॉस में मददगार होती हैं और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने का काम करती हैं. ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में भी जौ की रोटियां असर दिखाती हैं.
यह भी पढ़ें – लहसुन के पानी से कुल्ला करने पर क्या होता है? यहां जानिए घर पर Garlic Mouthwash कैसे बनाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
51 mins agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
5 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines