लहसुन के पानी से कुल्ला करने पर क्या होता है? यहां जानिए घर पर Garlic Mouthwash कैसे बनाएं

How to make a garlic mouthwash: क्या आप जानते हैं लहसुन का पानी मुंह साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है? यहां जानिए क्या है गार्लिक माउथवॉश ट्रेंड और इसका मुंह की सेहत पर क्या असर पड़ता है.

Garlic Mouthwash

यहां जानिए लहसुन के पानी से कुल्ला करने पर दांतों पर क्या असर पड़ता है.

Garlic Mouthwash: आपने तरह-तरह के माउथवॉश के बारे में सुना होगा, किसी में पुदीना होता है तो कोई नींबू एक्स्ट्रेक्ट का दावा करता है. लेकिन, क्या आपको पता है लहसुन के माउथवॉश से भी कुल्ला किया जा सकता है. लहुसन के एक्स्ट्रेक्ट या अर्क से गार्लिक माउथवॉश तैयार किया जाता है. यह माउथवॉश मुंह के गंदे बैक्टीरिया को कम करने में असरदार होता है. लहसुन में मौजूद एक्टिव कंपाउंड एलिसिन एक पावरफुर एंटीमाइक्रोबियल एजेंट है जो मुंह की गंदगी को साफ करने में असर दिखाता है. ऐसे में यहां जानिए लहसुन के पानी (Lahsun Ka Pani) से कुल्ला करने पर मुंह को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं और घर पर ही आप लहसुन का माउथवॉश किस तरह तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

लहसुन के पानी से कुल्ला करने के फायदे

  • लहसुन के पानी से मुंह को कुल्ला किया जाए तो इससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं.
  • मसूड़ों की सूजन कम हो सकती है.
  • मुंह के संक्रमण कम होने में असर दिख सकता है.

घर पर कैसे बनाएं गार्लिक माउथवॉश

विज्ञापन

अगर सही मात्रा में लहसुन का इस्तेमाल करके माउथवॉश तैयार किया जाए तो इससे मुंह के गंदे बैक्टीरिया कम होने में असर दिखता है. लहसुन को कूटने पर इसका कंपाउंड एलिसिन निकलता है. ऐसे में 1-2 लहसुन को कूटकर एक कप पानी में डालकर इसे मुंह में कुल्ला करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पानी को उबालकर भी माउथवॉश तैयार कर सकते हैं. ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा देर तक इसे मुंह में ना रखें नहीं तो इरिटेशन हो सकती है. इसे 30 सेकंड तक मुंह में रखकर यहां से वहां घुमाएं और फिर कुल्ला करके थूक दें. कुल्ला कर लेने के बाद दांतों को ब्रश करके साफ कर लें.

किन लोगों को गार्लिक माउथवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

विज्ञापन

सभी लोगों के लिए लहसुन का माउथवॉश सुरक्षित नहीं है. जिन लोगों के मसूड़े बहुत सेंसिटिव हैं या जिन लोगों के मुंह में घाव और लहसुन से एलर्जी है उन्हें लहसुन के माउथवॉश से मुंह नहीं धोना चाहिए. लहसुन का माउथवॉश मुंह में जलन और असहजता का कारण बन सकता है. ऐसे में गार्लिक माउथवॉश के बजाए किसी और माउथवॉश से मुंह धोया जा सकता है.

लहसुन के पानी से कुल्ला करने पर मुंह से बदबू आती है या नहीं

विज्ञापन

लहसुन की गिनती उन फूड्स में की जाती है जिन्हें खाने पर मुंह से बदबू (Muh Se Badbu) आती है. ऐसे में अगर लहसुन के पानी से मुंह कुल्ला किया जाए तो इससे मुंह से बदबू आ सकती है. हालांकि, यह बदबू अस्थायी होती है और कुछ देर में चली जाती है.

इस बात का ध्यान रखें कि गार्लिक माउथवॉश आपके रेग्यूलर माउथवॉश का विकल्प नहीं है बल्कि यह कभी-कभी इस्तेमाल किया जाने वाला हर्बल नुस्खा है. अति किसी भी चीज की बुरी होती है, इस बात का खास ख्याल रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ