Kiwi Health Benefits: कीवी एक बेहद गुणकारी फल है जो पोटेशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन सी, ई और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। कीवी के इन्हीं गुणों के चलते हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा आप कीवी के सेवन से हाई बीपी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं की चपेट में नहीं आ सकते हैं। आइए आपको रोजाना कीवी खाने के 5 फायदों के बारे में बताते हैं।
1. डायबिटीज को करें कंट्रोल
कीवी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी एक बहुत ही बढ़िया फल माना जाता है। कीवी को आप अपनी डाइट में सलाद या जूस के तौर पर शामिल कर सकते हैं।
2. वजन घटाने में असरदार
कीवी एक लो कैलोरी फल है जो वजन घटाने के लिए बेस्ट फल बन जाता है। वहीं कीवी में हाई फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप जल्द भूख लगने से बचे रहते हैं। इसको आप नाश्ता के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Sanjeevani Tips: वीडियो के जरिए जानिए कीवी खाने के फायदे
3. इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है जोकि आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्किन में कोलेजन को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- बढ़ते वजन से हैं परेशान? अपना सकते हैं Korean Diet
4. कब्ज की समस्या करे दूर
कीवी डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है जिसके सेवन से आपका डाइजेशन मजबूत बना रहता है। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो डाइट में कीवी को शामिल करना बेहतरीन साबित हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर रहती हैं।
5. दिल को रखे हेल्दी
कीवी में फाइबर के अलावा पोटेशियम जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको दिल से जुड़ी समस्याओं जैसे- हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव मिलता है। साथ ही कीवी खाने से आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
19 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
42 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines