Kishmish Khane Ke Fayde: किशमिश की गिनती सूखे मेवों में होती है. किशमिश छोटा सा मीठा मेवा है जिसे खाना स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए इसे कई तरह से फायदेमंद भी माना जाता है. वहीं, किशमिश (Raisins) को खाने के तरीके भी अलग-अलग हैं. कोई सूखी किशमिश खाता है तो कोई इसे रातभर भिगोकर रखने के बाद अगले दिन इसका सेवन करता है. लेकिन, क्या आपको पता है लगातार एक महीने तक किशमिश खाई जाए तो इसका सेहत पर क्या असर होता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए 1 महीने तक किशमिश खाने के क्या फायदे होते हैं.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे
1 महीने तक किशमिश खाने से क्या होता है
पाचन होगा बेहतर – रोजाना एक महीने तक किशमिश खाई जाए तो इससे शरीर को इनसोल्यूबल फाइबर मिलता है. इससे पेट की सेहत अच्छी रहती है. किशमिश जल्दी पच जाती है और किशमिश खाने पर कब्ज (Constipation) जैसी पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं.
दिल की सेहत पर असर – किशमिश के सेवन से ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं. इससे दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है.
शरीर में रहती है एनर्जी – किशमिश खाने पर स्टेडी ब्लड शुगर कर्व मिलता है जिससे सुबह के समय शरीर को एनर्जी मिलती है. बिस्कुट या टॉफी खाने के बजाय दिन की शुरुआत किशमिश खाने से की जा सकती है.
आयरन की कमी पूरी होती है – किशमिश आयरन समेत कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. ऐसे में किशमिश खाने पर हीमोग्लोबिन लेवल्स बढ़ते हैं और आयरन लेवल्स में भी इजाफा होता है.
कैसे खाएं किशमिश
किशमिश को रोजाना भिगोकर (Soaked Raisins) खाया जा सकता है. रोजाना 10 से 15 किशमिश लेकर रात के समय भिगोने के लिए रख दें. इस किशमिश को 6 से 8 घंटे या रातभर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह खाली पेट खाया जा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
किशमिश के सेवन में इस बात का खास ध्यान रखें कि आप एकसाथ जरूरत से ज्यादा किशमिश ना खाएं. अगर बहुत ज्यादा किशमिश खाई जाए तो इससे कैलोरी इंटेक ज्यादा होने से वजन बढ़ सकता है. किशमिश अगर रात में खा रहे हैं तो किशमिश खाने के बाद मुंह की अच्छी तरह सफाई कर लें क्योंकि यह दांतों में चिपकर दांतों को क्षति पहुंचा सकती है. डायबिटीज के मरीजों को भी किशमिश (Kismis) कितनी खाई जा रही है इस बात पर ध्यान देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – जीभ के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे होती है Tongue Cancer की पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
7 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
11 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
12 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
14 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines