हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है?

Vitamin Deficiency And Leg Pain: पैरों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं विटामिन की कमी भी पैर दर्द होने की वजह बन सकती है? यहां जानिए शरीर में किस विटामिन की कमी होने पर पैरों में दर्द रहने लगता है.

विज्ञापन
पैरों के दर्द के लिए कौन सा विटामिन जिम्मेदार है, जानिए यहां. Image Credit - AI, Pexels

Pair Me Dard Hone Ke Karan: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अक्सर ही पैर में दर्द महसूस होता है. उम्र बढ़ने पर या फिर पैर पर किसी तरह की चोट लगने पर भी पैर में दर्द (Leg Pain) होने लगता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसे 2 मुख्य विटामिन हैं जिनकी कमी शरीर को खोखला करने लगती है. इन विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) से पैरों में दर्द भी रहता है. यहां जानिए किस विटामिन की कमी से पैर दर्द होता है और किस तरह इस कमी को पूरा करके तकलीफ से निजात पाई जा सकती है.

किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है

विटामिन डी की कमी – विटामिन डी ऐसा विटामिन है जिसे सनशाइन विटामिन कहा जाता है क्योंकि इसका मुख्य स्त्रोत सूरज की रोशनी होती है. शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. विटामिन डी (Vitamin D) कैल्शियम और फॉस्फेट के एब्जॉर्प्शन में मदद करता है. ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर पैर में दर्द हो सकता है. साथ ही, विटामिन डी की कमी मांसपेशियों को भी कमजोर करती है. ऐसे में विटामिन डी की कमी होने पर मसल्स में दर्द, शरीर में थकान और दर्द महसूस होता है.

यह भी पढ़ें – 1 महीने तक किशमिश खाने से क्या होगा? यहां जानिए Soaked Raisins सेहत पर क्या असर डालते हैं

विज्ञापन

कैसे पूरी करें विटामिन डी की कमी – विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धूप लेना जरूरी है. इसके साथ ही साल्मन मछली, मैकेरल मछली, अंडे की जर्दी और विटामिन डी फोर्टिफाइ़़ड फूड्स का सेवन करें. दूध और दुग्ध पदार्थों को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विटामिन बी12 की कमी – शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हड्डियों में दर्द रह सकता है. विटामिन बी12 को कोबालमिन भी कहते हैं. यह विटामिन पानी में घुलनशील होता है और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी होने पर पेरिफेरल न्यूरोपैथी के कारण पैरों की नसें प्रभालित होती हैं जिससे पैर में दर्द हो सकता है, झुनझुनी महसूस होती है और पैर सुन्न पड़ सकता है.

विज्ञापन

कैसे पूरी करें विटामिन बी12 की कमी – विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए खानपान में मांस, मछली, अंडे, दूध और दुग्ध पदार्थों को शामिल करें. इसके अलावा विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करें.

यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola