Dark Circles Causes: ऐसे कुछ विटामिन हैं जिनकी कमी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकती है. लेकिन, सिर्फ विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) ही नहीं बल्कि कई कारक हैं जो डार्क सर्कल्स की वजह बन सकते हैं. डार्क सर्कल्स होने पर आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं. ये घेरे इतने गहरे होते हैं कि व्यक्ति को लोग अक्सर ही पांडा बुलाने लगते हैं. इन डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए क्रीम वगैरह लगाई जाती है, लेकिन दिक्कत अगर अंदरूनी हो तो उसके लिए बाहरी प्रोडक्ट्स कुछ खासा असर नहीं दिखा पाते और अगर दिखाते भी हैं तो यह असर परमानेंट नहीं होता है. ऐसे में यहां जानिए डार्क सर्कल्स होने की क्या वजह हो सकती है या किस विटामिन की कमी से ऐसा होता है.
किस विटामिन की कमी से डार्क सर्कल्स होते हैं
विटामिन बी की कमी – आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों की वजह विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी भी हो सकती है. विटामिन बी12 की कमी सीधेतौर पर डार्क सर्कल्स की वजह नहीं बनती लेकिन एनीमिया का कारण बन सकती है जिससे रक्त वाहिनियों का रंग बदला हुआ दिखता है और आंखों के नीचे गहरे नजर आ सकते हैं.
विटामिन सी की कमी – त्वचा की दृढ़ता बनाए रखने में विटामिन सी असरदार होता है. इस विटामिन की कमी से त्वचा पतली हो जाती है और इसीलिए डार्क नजर आ सकती है.
यह भी पढ़ें – किडनी की बीमारी में नाखून कैसे दिखते हैं? यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
डार्क सर्कल्स होने के अन्य कारण
जेनेटिक्स – बहुत से लोगों की त्वचा पतली होती है जिससे रक्त वाहिनियां त्वचा के ऊपर ज्यादा नजर आती हैं. वहीं, जेनेटिकली बहुत से लोगों की त्वचा पर मेलानिन का उत्पादन ज्यादा होता है. इससे पिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल्स ज्यादा नजर आते हैं.
नींद की कमी – डार्क सर्कल्स होने की एक बड़ी वजह नींद की कमी होना भी है. नींद की कमी होने पर आंखें छोटी दिखती हैं और डार्क सर्कल्स गहरे होने लगते हैं.
आंखों को रगड़ना – बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अक्सर ही आंखों को रगड़ने लगते हैं. इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं.
पानी की कमी – शरीर में पानी की कमी होने पर भी डार्क सर्कल्स नजर आ सकते हैं. ऐसे में दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है.
उम्र बढ़ना – उम्र बढ़ने पर भी त्वचा पतली (Thin Skin) होने लगती है. इससे स्किन की सतह काली दिखती है और डार्क सर्कल्स नजर आते हैं.
एलर्जी – आंखों के आस-पास किसी तरह की सूजन या एलर्जिक रिएक्शन से भी डार्क सर्कल्स दिखते हैं.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
3 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
4 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
12 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines