Bure Sapne Kyun Aate Hain: कई लोग रात में सोते हैं लेकिन उनकी नींद पूरी तरह शांत नहीं रहती. कभी अचानक डरावने सपने, कभी अजीब घटनाएं और कभी बिना वजह बेचैनी महसूस होती है. सुबह उठने पर थकान और दिमाग भारी-भारी सा लगता है, जो एक गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे सिर्फ तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह शरीर में किसी खास पोषक तत्वों, खासकर कुछ जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, जिसे ज्यादा वक्त तक नजरअंदाज करना स्थिति को बहुत बिगाड़ सकता है. नींद का सीधा संबंध दिमाग और नर्वस सिस्टम से होता है, इसलिए इनकी कमी सपनों और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती है.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे, इस रेसिपी को करें फॉलो और तैयार करें यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट
किस विटामिन की कमी से आने लगते हैं बुरे सपने? Kis Vitamin Ki Kami Se Bure Sapne Aate Hain
इस समस्या के पीछे विटामिन B12 की कमी हो सकती है. यह विटामिन दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है. इसकी कमी से दिमाग की गतिविधियां असंतुलित हो सकती हैं, जिससे नींद का प्राकृतिक चक्र बिगड़ जाता है. REM स्लीप फेज (यानी REM (Rapid Eye Movement) स्लीप फेज नींद का वह सक्रिय चरण है जब आंखें तेजी से हिलती हैं, दिमाग सक्रिय होता है, और जीवंत सपने आते हैं ) में गड़बड़ी होने के कारण व्यक्ति को अजीब, उलझे हुए या डरावने सपने आने लगते हैं. इतना ही नहीं, थकान, चक्कर आना और ध्यान न लगना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. B12 की कमी को दूर करने के लिए अंडा, दूध, दही, पनीर और मछली जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है, ताकि स्थिति को जल्दी काबू किया जा सके.
इन खास तत्वों की कमी से भी आते हैं बुरे सपने
इसके अलावा विटामिन B6 दिमाग में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है, जो नींद और मूड को नियंत्रित करते हैं. इसकी कमी से सपने ज्यादा तीव्र और असामान्य हो सकते हैं. वहीं विटामिन D की कमी से भी नींद का पैटर्न बिगड़ता है और दिमाग अस्थिरता बढ़ सकती है. इसके अलावा मैग्नीशियम नर्व्स को रिलैक्स रखने में मदद करता है, और इसकी कमी से नींद हल्की और अस्थिर हो सकती है. इन पोषक तत्वों का संतुलन नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और सपनों को सामान्य रखता है.
बुरे सपनों के पीछे अन्य कारण
- ज्यादा तनाव और चिंता करना.
- सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल.
- कैफीन या चाय-कॉफी का रात में सेवन.
- नींद का अनियमित समय या देर रात तक जागना.
- मानसिक थकान और ओवरथिंकिंग.
इन सभी कारणों के साथ-साथ खराब लाइफस्टाइल भी नींद को प्रभावित करती है. अगर सही खानपान, नियमित नींद और मानसिक शांति पर ध्यान दिया जाए तो बुरे सपनों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: पेट पर ये 5 निशान दिखें तो तुरंत कराएं जांच, डॉक्टर ने कहा लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
39 mins agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 hr agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
2 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
2 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
4 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
5 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
21 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines