Kids Health Tips: अमूमन घरों में बुखार कम करने की दवा मौजूद होती है, खासतौर पर जिन घरों में छोटे बच्चे या फिर बुजुर्ग रहते हैं। ऐसे में जब बच्चों को बुखार हो जाता है, तो माता-पिता तुरंत घर में रखी दवा उन्हें दे देते हैं। पैरेंट्स बिना किसी डॉक्टर की सलाह के बच्चों को ये दवाएं खिला देते हैं। लेकिन यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि हर बुखार का कारण अलग होता है और गलत दवा देने पर बच्चे की हालत बिगड़ सकती है, यहां तक कि यह जानलेवा भी हो सकता है।
हाल ही में डॉक्टर हनीश बजाज ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे एक बच्चे को डेंगू था और माता-पिता ने बिना सलाह के घर में रखी दवा दे दी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई थी।
क्यों जरूरी है डॉक्टर की सलाह?
गुरुग्राम के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर हनीश बजाज बताते हैं कि उनके पास एक बच्ची आई थी, जिसको डेंगू हुआ था, मगर माता-पिता की लापरवाही ने उसकी स्थिति को बिगाड़ दिया है। दरअसल, माता-पिता ने उसे आइबुप्रोफेन दवा दी थी और बच्ची को डेंगू था। इस दवाई से बच्ची के शरीर में प्लेटलेट काउंट बिल्कुल डाउन हो गया था।
ये भी पढ़ें- भारत में कितना फैला ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण, 6 संकेत और कैसे होगा बचाव
डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?
डॉक्टर कहते हैं कि ब्रूफेन ऐसी दवा नहीं है जिसे हर स्थिति में दिया जाए। अगर बुखार है भी तो पैरासिटामोल सबसे सुरक्षित दवा मानी जाती है। खुद से दवा बिल्कुल भी न ले क्योंकि ये जोखिम भरा हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए। अगर बच्चा कभी गलत दवा खा ले या आप उसे बिना डॉक्टरी सलाह के दवा देते हैं, तो इन बातों का ख्याल जरूर रखें।
गलत दवा खाने के नुकसान
- बच्चों को गलत दवा देने से उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती हैं।
- कुछ दवाओं से बच्चों को स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
- गलत दवा के सेवन से बच्चे को बेहोशी या अत्यधिक नींद आ सकती है।
- सांस लेने में कठिनाई होना या फिर कोई रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हो सकता है।
- इसके अलावा, गलत दवा से बच्चे के शरीर के अंगों जैसे किडनी और लिवर पर भी असर पड़ सकता है।
- यदि बच्चा गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे गलत दवा दी गई है तो उसके नर्वस सिस्टम पर असर पड़ सकता है, जिससे जान का खतरा हो सकता है।
क्या करें गलत दवा खा ली हो तो?
- अगर बच्चे की तबीयत बिगड़ रही है तो तुरंत बच्चे को नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल ले जाएं।
- डॉक्टर को बताएं कि बच्चे को कौन सी दवा, कितनी मात्रा में दी गई है।
- बच्चे को घर पर उल्टी कराने की कोशिश न करें, ये खतरनाक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! पेट में पानी भरना लिवर डैमेज का सबसे खतरनाक लक्षण, ऐसे करें बचाव
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines