Kidney Stone Home Remedies: किडनी स्टोन एक आम लेकिन दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या है. जिससे परेशान लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसका इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है, वरना इसका दर्द और साइज बहुत बढ़ जाता है. जिन लोगों को यह समस्या पहले हो चुकी होती है, उनको दोबारा इस समस्या का सामना करना पड़ेगा इसके चांस काफी ज्यादा होते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से बच सकेंगे.
यह भी पढ़ें: शादी से पहले क्यों दूल्हा-दुल्हन छिपकर करा रहे हैं ये टेस्ट? सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप
क्यों होता है किडनी स्टोन
किडनी स्टोन तब होता है, जब किडनी में मौजूद मिनरल्स और नमक जमा होकर छोटे-छोटे कठोर पत्थरों का रूप ले लेते हैं. ये स्टोन पेशाब के रास्ते से बाहर निकलने में दिक्कत पैदा करते हैं, जिससे तेज दर्द, जलन और कई बार संक्रमण भी हो सकता है. किडनी स्टोन होने के पीछे सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी, ज्यादा नमक या प्रोटीन वाला खाना, और खराब लाइफस्टाइल मानी जाती है. जो लोग एक बार इस समस्या से गुजर चुके होते हैं, उनमें इसके दोबारा होने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में जरूरी है कि सही जानकारी और आदतों को अपनाकर समय रहते किडनी स्टोन से बचाव किया जाए.
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. यह इस समस्या से राहत पाने का और बचाव का सबसे आसान तरीका है. पानी के सेवन से यूरिन पतला रहता है, जिससे मिनरल्स जमा नहीं होते और क्रिस्टल नहीं बनते. हालांकि, पानी पीने का मतलब यह नहीं है कि आप एक बार में बहुत सारा पानी पिएं, बल्कि दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहें.
खाने में नमक का कम इस्तेमाल
ज्यादा नमक खाने के कारण किडनी यूरिन में ज्यादा कैल्शियम छोड़ती है, जिससे स्टोन का खतरा बढ़ता है. इसलिए आपको चाहिए कि आप पैकेज्ड स्नैक्स, रेस्टोरेंट का खाना, फ्राइड और रेडी टू ईट फूड का सेवन न करें और घर में बना कम नमक वाला खाना खाएं.
सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करें
कम कैल्शियम (Calcium) का यह मतलब नहीं कि आप कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन ही छोड़ दें. ऐसा करने से आपको दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही कैल्शियम की कमी से ऑक्सलेट (Oxalate) बढ़ जाता है, जो स्टोन की वजह बनता है. इसलिए सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करें.
ज्यादा फल और सब्जी का सेवन
फलों और सब्जियों में पाया जाने वाला सिट्रेट एक प्राकृतिक तत्व होता है, जो किडनी में स्टोन बनने से रोकने में मदद करता है. शरीर में जब सिट्रेट की मात्रा कम हो जाती है, तो क्रिस्टल जल्दी बनने लगते हैं और स्टोन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल और पोटैशियम से भरपूर फल-सब्जियां यूरिन का pH संतुलित रखती हैं, जिससे किडनी स्टोन बनने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.
मांस का ज्यादा सेवन करना
अगर आप ज्यादा मांस खाते हैं, तो इससे शरीर में एसिड और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. बढ़ा हुआ यूरिक एसिड किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ाता है, चाहे वह यूरिक एसिड स्टोन हो या कैल्शियम स्टोन. रेड मीट, चिकन और कुछ समुद्री फूड्स में यह ज्यादा पाया जाता है, इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: बिना दवा ऐसे करें शुगर कंट्रोल! Apollo के डॉक्टर ने बताए 5 आसान Lifestyle टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
34 mins agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
48 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines