Kya Kidney Stone Kidney Cancer Ka Khatra Badha Sakti Hai: गलत खानपान, पानी कम पीना और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है, आज के वक्त में इसके मामले इतने बढ़ गए हैं कि एक युवा जिसका उम्र 20-25 साल होती है, वह भी किडनी स्टोन का शिकार हो जाता है, जिसके बाद अगर स्टोन बहुत छोटे होते हैं, तो उसे दवाइयों से वरना ऑप्रेशन से ही उन पत्थरों को निकाला जाता है. हालांकि, अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या किडनी स्टोन की समस्या किडनी से जुड़े कैंसर के खतरे को बढ़ावा दे सकती है? आइए जानते हैं यह बात सच है या झूठ?
यह भी पढ़ें: ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक
किडनी स्टोन और किडनी कैंसर शरीर में कैसे जन्म लेते हैं?
किडनी स्टोन आमतौर पर तब बनते हैं जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है या पेशाब में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे पदार्थ ज्यादा जमा हो जाते हैं. वहीं किडनी कैंसर तब होता है जब किडनी की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं. धूम्रपान, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और खराब लाइफस्टाइल इसका खतरा बढ़ा सकते हैं. हालांकि, सही खानपान और पर्याप्त पानी पीना इस तरह की समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है. दोनों ही समस्या में शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन वक्त के साथ-साथ यह अपने पैरों को शरीर में जमाने लगते हैं और फिर अपने खतरनाक लक्षण दिखाते हैं, जिससे व्यक्ति को बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है.
क्या किडनी स्टोन बढ़ा सकती है किडनी कैंसर का खतरा? Can kidney stones increase the risk of kidney cancer?
अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि क्या किडनी स्टोन को लंबे समय तक नजरअंदाज करना किडनी कैंसर के खतरे बढ़ा सकती है? बता दें कि, लंबे समय तक किडनी स्टोन (Kidney Stone) रहने से किडनी कैंसर (Kidney Cancer) का खतरा बढ़ सकता है. शोध बताते हैं कि पथरी के कारण होने वाली पुरानी सूजन (inflammation) और जलन कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कैंसर का जोखिम लगभग दोगुना हो सकता है.
वक्त रहते इलाज कराना बेहतर होता है, वरना जितना ज्यादा वक्त गुजरेगा, उतनी बड़ी परेशानी आपको भविष्य में झेलनी पड़ सकती है. अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है और आप इंतजार में है कि कुछ महीनों के बाद उसका इलाज करवाएंगे, यहां इंतजार में है कि जब दर्द होगा तब इलाज करवाएंगे, तो ऐसा करना सही नहीं है, आपको चाहिए कि आप डॉक्टर से सलाह लें और अपनी जांच कराते रहें.
महिला या पुरुष किसे ज्यादा खतरा?
सामान्य जानकारी के अनुसार, किडनी का कैंसर, उम्र या लिंग देखकर नहीं होता, वह हर किसी को अपना शिकार बना सकता है. लेकिन फर्क इतना है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में इसका खतरा लगभग दोगुना होता है.
इस बात का ध्यान रखें कि, धूम्रपान करने और काम के दौरान जहरीले केमिकल्स के संपर्क में आने से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों, यहां तक कि कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. वहीं जिन महिलाओं को बार-बार यूटीआई या योनि संक्रमण होता है, उन्हें समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, ताकि किडनी की समस्या का समय पर पता चल सके और यह समस्या कैंसर का रूप न ले लें.
किडनी कैंसर और किडनी स्टोन के कैसे दिखाई देते हैं लक्षण?
किडनी स्टोन (Kidney Stone) के आम लक्षण
- पीठ या कमर के एक तरफ तेज दर्द होना.
- पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना.
- बार-बार पेशाब आने की समस्या.
- पेशाब में खून दिखाई देना.
- मतली या उल्टी आना.
- पेशाब का रंग गहरा या बदबूदार होना.
किडनी कैंसर (Kidney Cancer) के संभावित लक्षण
- पेशाब में खून आना (बिना दर्द के भी हो सकता है).
- कमर या पीठ में लगातार दर्द रहना.
- अचानक वजन कम होना.
- लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना.
- भूख कम लगना.
- हल्का बुखार जो बार-बार आता रहे.
अगर आपको इनमें से किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराएं और उनकी सलाह के अनुसार, इस समस्या को ठीक करें. आपके तरफ से थोड़ी देरी आपके जान पर खतरा बन सकती है.
यह भी पढ़ें: कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से कहां दर्द होता है? यहां जानिए शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है High Cholesterol
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 hr agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
4 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
21 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines