शरीर में अगर पथरी है तो इन 5 तरह के दिखते हैं संकेत
Edited By Deepti Sharma

kidney stone
Edited By Deepti Sharma

kidney stone
Kidney Stone Signs: किडनी शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग है। शरीर के अंदर बल्ड में बने वेस्ट मैटेरियल को बाहर निकालने का काम करता है। बॉडी में लिक्विड को संतुलन में रखने का काम भी किडनी (Kidney) करता है। शरीर में बनने वाले सोडियम, फॉस्फोरस, पानी, नमक, पोटैशियम जैसी चीजों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम किडनी करता है। 24 घंटे किडनी इसे फिल्टर करने का काम करती है। यह चीजों को बैलेंस करती है।
किडनी के फंक्शन में किसी भी तरह की परेशानी होती है तो खतरनाक साबित हो सकती है। यही वजह है कि किडनी की सेहत का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। जब शरीर में नमक ज्यादा बनने लगते हैं तो यह किडनी में जाकर हार्ड फॉर्म में जमा हो जाता है, जिसे किडनी में होने वाली पथरी कहते हैं। इसलिए जब भी आपका शरीर 5 संकेत करें तो समझ जाना चाहिए कि किडनी में पथरी है।
ये भी पढ़ें- Liver Diseases: ये हैं लीवर खराब होने के शुरुआती लक्षण; इग्नोर नहीं, तुरंत ऐसे करें इलाज
कमर में जब दर्द होने लगे- किडनी में पथरी होने का पहला संकेत लोअर बैक में दर्द होना होता है। कुछ को तेज होता है और कुछ लोगों में हल्का। इसकी वजह से पेशाब करते टाइम जलन भी हो सकती है।
पेशाब का रंग बदलना- पेशाब का रंग बदलना किडनी में पथरी के शुरुआती लक्षणों में से एक है। इसमें पेशाब का कलर पिंक, लाल या ब्राउन हो सकता है, इसकी वजह से पेशाब में बल्ड भी आ सकता है।
बुखार आना- कुछ लोगों को किडनी में पथरी होने पर फीवर भी होने लगता है।
कमजोरी लगना- अगर किसी को किडनी में पथरी है तो बुखार होने के बाद काफी कमजोरी और थकान महसूस होती है।
पेट में तेज दर्द- किडनी में पथरी होने पर कुछ लोगों में कमर दर्द के अलावा पेट के नीचे भी दर्द होने लगता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: