Kidney Stone Remedies: भारत में किडनी स्टोन के मरीजों की कमी नहीं है। किडनी में पथरी होना एक कॉमन प्रॉब्लम है, जो कि खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने के चलते होती है। इस बीमारी के कारण इंसान को तेज दर्द और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, मेडिकल साइंस में इलाज संभव है लेकिन दवाओं का सेवन शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। वहीं, आयुर्वेदिक उपचार ऐसा है, जो आपको धीरे-धीरे लेकिन ज्यादा फायदेमंद होगा। आयुर्वेद में हर प्रकार की बीमारी का जड़ से इलाज होता है और इसके कोई साइ़ड-इफेक्ट भी नहीं होते हैं। आचार्य मनीष, जो देश में इन दिनों अपने असरदार घरेलू उपचारों के चलते ज्यादा जाने जाते हैं, ने किडनी स्टोन को लेकर एक कारगर इलाज बताया है, जो फॉलो करना बेहद आसान और असरदार दोनों है।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
किडनी में स्टोन कैसे बनते हैं?
गुर्दों में पथरी होने का आम कारण खराब खान-पान, ज्यादा एसिडिक फूड्स का सेवन जिसमें सोडियम और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, का सेवन शामिल है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी और फैमिली हिस्ट्री से भी यह रोग हो सकता है।
फोटो क्रेडिट- freepik
क्या है यह उपाय?
आचार्य मनीष ने बताया का मानना है कि किडनी में स्टोन होना गंभीर है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वे कहते हैं, स्टोन बनना यानी आपका शरीर और किडनी स्वस्थ हैं, इसके माध्यम से आपके शरीर को और कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं होगी। आचार्य बताते हैं, आपको किडनी रोग से छुटकारा पाने के लिए एक काढ़ा पीना होगा। इस काढ़े को बनाने के लिए आपको कासनी, मकोय, पथरचट्टा के पत्ते और पुनर्नवा लेना होगा। इन सभी चीजों को 1 गिलास पानी में उबालकर पिएं, आपको जल्द से जल्द किडनी स्टोन से राहत मिलेगी।
किडनी स्टोन के लिए अन्य घरेलू उपाय
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि किडनी बाहर निकल सकें।
- वजन नियंत्रित करें।
- कैल्शियम और प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- कुल्थी की दाल खा सकते हैं।
- खट्टे फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- नमक की मात्रा को कम करें।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
21 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
23 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines