Kidney Stone Causes: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी, बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और पानी की कमी जैसी आदतों के चलते किडनी स्टोन की समस्या होना आम समस्या बन गई है । यह ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी के अंदर मिनरल्स और अन्य तत्व इकट्ठा होकर कठोर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। यह पथरी न सिर्फ असहनीय दर्द देती है, बल्कि कई बार सर्जरी की मदद से इसे ठीक किया जाता है। कभी-कभी कुछ लोगों को सर्जरी करवाने के बाद एकबार फिर स्टोन्स हो जाते हैं, मगर क्यों? आइए जानते हैं इसका कारण।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एशियन अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, किडनी और रोबोटिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर राजीव कुमार सेठिया बताते हैं कि अगर एकबार किसी को किडनी स्टोन हो जाए, तो अपना इलाज करवाने के बाद उसे सबसे ज्यादा अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, अगर आपका खान-पान सही नहीं होगा, तो स्टोन्स दोबारा भी बन सकते हैं। खासकर तब, जब मरीज अपनी पुरानी खाने-पीने की आदतों को दोहराते हैं।
ये भी पढ़ें- World Brain Tumor Day 2025: सिरदर्द को न करें इग्नोर, ये लक्षण बता सकते हैं ब्रेन ट्यूमर है या नहीं
क्या है कारण
एक्सपर्ट के मुताबिक, अक्सर लोग मान लेते हैं कि एक बार स्टोन निकलने के बाद सब ठीक है। लेकिन हकीकत यह है कि अगर शरीर में ऑक्सलेट, यूरिक एसिड या कैल्शियम का असंतुलन बन रहा है, तो दोबारा पथरी बनने की पूरी संभावना है। कई फूड्स इस असंतुलन को बढ़ावा देते हैं, इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने खानपान को लेकर जागरूक हो जाए, और कुछ चीजों को खाने से परहेज करना शुरू कर दें।
पथरी निकलने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
जब किडनी स्टोन निकल जाता है, तब गुर्दे की सतह थोड़ी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में सही डाइट लेना जरूरी है ताकि किडनी पर ज्यादा प्रेशर न पड़े और स्टोन बनने वाले मिनरल्स की मात्रा को कंट्रोल करना भी आवश्यक है। आपको इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए:
1. ऑक्सलेट युक्त फूड्स
कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन सबसे आम प्रकार की पथरी होती है। ऐसे में ऑक्सलेट युक्त फूड्स जैसे पालक, चुकंदर, बीट्स, टमाटर, मूंगफली, अखरोट, चाय, कॉफी आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए। आपको अंगूर, स्ट्रॉबेरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ये भी किडनी स्टोन के दोबारा बनने की संभावना को बढ़ा सकते हैं।
2. अधिक नमक वाला खाना
ज्यादा नमक का सेवन किडनी पर दबाव डालता है और कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रोसेस्ड फूड, नमकीन स्नैक्स, पनीर और बाहर का ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए।
3. प्रोटीन का ज्यादा सेवन
मांसाहारी भोजन, खासकर रेड मीट, चिकन, अंडे और सीफूड के ज्यादा सेवन से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है, जो यूरिक एसिड वाले स्टोन बनने का कारण बन सकता है।
4. मीठा
चीनी, शक्कर और मिठाई का ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है, इसलिए ऐसे भोजन का भी कम से कम सेवन करना चाहिए।
5. कोल्ड ड्रिंक और कैफीन ड्रिंक्स
सोडा, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और अधिक कैफीन वाली चाय-कॉफी से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी करते हैं और स्टोन बनने के रिस्क को बढ़ाते हैं।
किडनी स्टोन निकलने के बाद क्या खाएं?
- दिनभर कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।
- तरबूज, सेब, केला और गाजर जैसे फल-सब्जी शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। आप इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
- सादा और पौष्टिक खाना जैसे दाल, चावल, सब्जियां और सलाद का अधिक से अधिक सेवन करें।
- दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे दही, पनीर भी खाएं लेकिन उचित मात्रा में।
- साबुत अनाज और फाइबर युक्त फूड्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और किडनी की सफाई में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Low BP Causes: गर्मियों में अचानक गिर रहा है बीपी, क्या है कारण, ऐसे पाए राहत
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
8 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
10 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
13 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
13 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
17 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines