How To Clean Kidneys: किडनी दिनभर शांति से काम करती रहती है. जब किडनी को काम करने में दिक्कत होती है तो शरीर में टॉक्सिंस बढ़ जाते हैं. इसका असर पूरे शरीर की सेहत पर पड़ता है. किडनी शरीर का फिल्टर सिस्टम होती है और इसीलिए किडनी अगर ठीक तरह से काम ना करे तो शरीर की गंदगी फिल्टर नहीं होती, फ्लुइड बैलेंस बिगड़ जाता है और खून में गंदगी जमना शुरू हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए किडनी की सेहत (Kidney Health) अच्छी रखने के लिए और किडनी में टॉक्सिंस ना जमें इसके लिए कौन से फूड्स खाए जा सकते हैं. ये फूड्स किडनी की सेहत को दुरुस्त रखते हैं.
यह भी पढ़ें – AIIMS के डॉक्टरों ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक, इस तरह Fatty Liver हो सकता है रिवर्स
किडनी की सेहत अच्छी रखने के लिए क्या खाएं
घीया
किडनी की सेहत अच्छी रखने के लिए घीया खाया जा सकता है. घीया एक ऐसी सब्जी है जो पानी से भरपूर होती है. इसमें पौटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो हाइड्रेशन को सपोर्ट करती है और शुगर या सोडियम को नहीं बनाती. ऐसे में घीया खाने पर किडनी को काम करने में मदद मिलती है और किडनी को शरीर से टॉक्सिंस कम करने में मदद मिलती है.
सेब
किडनी की सेहत के लिए सेब भी बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसमें मौजूद फाइबर खासतौर से किडनी को हेल्दी रखता है. वहीं, सेब कॉलेस्ट्रोल और ग्लूकोज लेवल्स को कंट्रोल करता है जिससे किडनी को फायदा मिलता है.
ब्लूबेरीज
आप ब्लूबेरीज भी खा सकते हैं. इसमें लो कैलोरी फाइबर और विटामिन सी होता है जो किडनी को प्रोटेक्ट करता है और बेहतर तरह से काम करने में मदद करता है.
लहसुन
किडनी के लिए फायदेमंद फूड्स में लहसुन (Garlic) भी शामिल है. लहसुन में सोडियम नहीं होता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी किडनी को फायदा देते हैं और यह किडनी के लोड को कम करता है.
ऑलिव ऑयल
किडनी की सेहत अच्छी रहे इसके लिए ऑलिव ऑयल को खाना पकाने या फिर सलाद की ड्रेसिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. ऑलिव ऑयल फॉस्फोरस फ्री होता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर भी है.
लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च सिर्फ देखने में सुंदर ही नहीं होती है बल्कि यह विटामिन सी और बी6 का अच्छा स्त्रोत है. इसमें पौटेशियम की मात्रा कम होती है जिस चलते यह किडनी पर स्ट्रेस डाले बिना किडनी की सेहत को अच्छा रखती है.
सही डाइट क्यों जरूरी है
किडनी की दिक्कतें सिर्फ डाइट से ही ठीक नहीं होती हैं और सही इलाज और मेडिकल सलाह से ही पूरी तरह किडनी डैमेज से छुटकारा मिलता है. लेकिन, डाइट को अच्छा रखकर आप किडनी की सेहत को बिगड़ने से रोग सकते हैं जिससे किडनी बिना दिक्कत के ठीक तरह से काम कर सकेगी.
यह भी पढ़ें – आंतों के कैंसर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया मल से मिलेंगे 3 सबसे बड़े संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines