Kidney Damage: शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है किडनी. शरीर का नेचुरल फिल्टर यानी किडनी खून से कचरा और अतिरिक्त पानी के निकालती है. अगर किडनी फेल (Kidney Fail) हो जाए या खराब हो जाए तो शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. इसीलिए किडनी को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. इसी बारे में बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव. खानपान सही हो तो किडनी की सेहत अच्छी रहती है. यहां जानिए बाबा रामदेव (Baba Ramdev) किन चीजों को खानपान का हिस्सा बनाने की सलाह दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें – पेट के अंदर की गंदगी कैसे साफ करें? बाबा रामदेव ने कहा खा ली यह चीज तो सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं
- बाबा रामदेव बताते हैं कि किडनी की दिक्कतों (Kidney Problems) में गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है. इसके अलावा, हरा धनिया की चटनी बनाकर जरूर खाएं. इसमें थोड़ी सी हरी मिर्च डाली जा सकती है. इसमें तुलसी पत्ते डाले जाएं तो इम्यूनिटी अच्छी लगती है.
- धनिया का पानी (Methi Water) पीने पर भी फायदा मिलता है. धनिया के पीले दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.
- बाबा रामदेव कहते हैं कि जो लोग हफ्ते में 2 बार भी अगर जौ का आटा खा लेंगे तो उनकी किडनी कभी खराब नहीं होगी.
- तिल को भी बाबा रामदेव बेहद फायदेमंद बताते हैं. बाबा रामदेव के अनुसार, जो लोग तिल खाते हैं उन्हें बीमारियां छू भी नहीं पाती हैं. ये दाने सिर्फ किडनी के लिए ही अच्छे नहीं हैं बल्कि इनमें कोलेजन होता है जो स्किन को निखारता है. आप तिल की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं.
किडनी खराब होने के क्या कारण हैं
हाई ब्लड प्रेशर – ब्लड प्रेशर की दिक्कत अगर लंबे समय तक रहे तो किडनी खराब हो सकती हैं. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. इससे किडनी खून को सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है.
डायबिटीज – किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारणों में से एक है डायबिटीज. खून में शुगर की मात्रा बढ़ने पर किडनी के अंदर मौजूद छोटे-छोटे फिल्टर खराब होने लगते हैं.
कम या ज्यादा पानी पीना – पानी पीने की मात्रा किडनी पर असर डालती है. कम पानी पीने पर किडनी में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं जिससे पथरी या इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. वहीं, ज्यादा पानी पीने पर किडनी पर दबाव पड़ता है.
खराब जीवनशैली – खराब जीवनशैली जैसे धूम्रपान करना या शराब का ज्यादा सेवन किडनी को खराब करता है.
खानपान में गड़बड़ी – खराब खानपान, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक का सेवन और तेल से भरपूर चीजें किडनी को डैमेज कर सकती हैं.
किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
- किडनी खराब होने लगती है तो पैरों में सूजन नजर आने लगती हैं.
- आंखों के आसपास सूजन दिखती है.
- हर समय थकान महसूस होने लगती है.
- पेशाब से जुड़ी दिक्कतें (Urine Problems) होने लगती हैं.
- हर समय थकान महसूस होती है.
- भूख में कमी आ जाती है और जी मितलाने लगता है.
यह भी पढ़ें – आंतों में चिपका मल कैसे निकालें? रोज रात दूध में मिलाकर पी लें यह चीज, सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
10 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
14 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
15 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines