Kidney Kharab Hone Par Peshab Ka Rang Kaisa Hota Hai: किडनी हमारे शरीर का हिस्सा है, जिसके बिना हेल्दी लाइफ जीना मुश्किल है. किडनी खून को साफ करने, टॉक्सिन्स बाहर निकलने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. इसलिए उनकी हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है. आजकल खराब खानपान, कम पानी पीना, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. अक्सर किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन आपका पेशाब कई ऐसे संकेत देता है, जिनसे आप किडनी की सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण और बचने के आसान उपाय
पेशाब के रंग से कैसे समझें किडनी का हाल?
- हल्का पीला रंग- अगर आपका पेशाब हल्का पीला या साफ है तो यह हेल्दी किडनी होने का संकेत है.
- गहरा पीला रंग- यह रंग पानी की कमी होने का संकेत है. इसलिए पानी पीने पर ध्यान दें वरना किडनी पर असर पड़ सकता है.
- लाल या गुलाबी रंग- यह पेशाब में खून आने का संकेत हो सकता है, जो किडनी स्टोन, इंफेक्शन या गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है.
पेशाब में दिखने वाले गंभीर संकेत
- झागदार पेशाब आना- अगर पेशाब में ज्यादा झाग बनता है, तो यह प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है जो किडनी डैमेज का लक्षण है.
- बार-बार पेशाब आना- जरूरत से ज्यादा बार पेशाब आना किडनी या यूरिन इंफेक्शन का संकेत हो सकता है.
- पेशाब में जलन या दर्द- यह यूरिन इंफेक्शन या दूसरी किसी समस्या का संकेत हो सकता है.
- पेशाब कम आना- अगर पानी सही मात्रा में पीने के बाद भी पेशाब कम आ रहा है तो यह किडनी की कार्यक्षमता कम होने का लक्षण है.
किडनी को हेल्दी रखने के टिप्स
- किडनी के लिए पानी बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- किडनी को सबसे ज्यादा बाहर की चीजें नुकसान करती हैं. इसलिए ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें.
- अगर आपका ब्लड प्रेशर या शुगर कंट्रोल की बीमारी है तो किडनी का ज्यादा ख्याल रखें.
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर कंट्रोल करने में मददगार है ये सब्जी, जानिए सेवन का सही तरीका, जल्दी दिखेगा असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 hr agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
3 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
4 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
23 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines