10 Symptoms of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है. यह खून को साफ करने और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है. इसलिए किडनी की हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. हालांकि, जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो शरीर में कई तरह के संकेत दिखने लगते हैं. इन लक्षणों पर वक्त रहते ध्यान दें, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो किडनी फेल हो जाती है. कुछ संकेत तो ऐसे होते हैं जिनकी पहचान लोग आसानी से नहीं कर पाते. कमर के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब में बदलाव या शरीर में सूजन जैसे संकेत दिखाई देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किडनी खराब होने पर दर्द कहां होता है और कौन से शुरुआती संकेत इस ओर इशारा करते हैं.
इसे भी पढ़ें- बॉडी के हर अंग की सफाई कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताए आयुर्वेद में शरीर डिटॉक्स करने के तरीके
Kidney खराब होने पर कहां दर्द होता है?
किडनी खराब होने पर पीठ के निचले हिस्से या पसलियों के ठीक नीचे बहुत तेज दर्द होता है. कई बार पेट के साइड में भी दर्द की शिकायत होती है. शुरुआत में यह दर्द हल्का होता है, लेकिन बाद में रीढ़ की हड्डी तक पहुंच जाता है. ध्यान ना देने पर कमर या जांघ के पास भी दर्द का एहसास होने लगता है.
किडनी की बीमारी होने के 10 बड़े संकेत
बार-बार पेशाब आना- पानी ज्यादा पीने की वजह से पेशाब आना लाजिमी है. लेकिन अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह किडनी खराब होने का संकेत है.
पेशाब में जलन या दर्द होना- पेशाब के साथ अगर जलन हो रही है या हल्के होते वक्त दर्द का अहसास हो रहा है तो यकीनन आपकी किडनी कमजोर हो रही है.
पेशाब का रंग गहरा होना- कई बार देर तक पानी ना पीने की वजह से ऐसा होता है, लेकिन पानी पीने के बाद भी पेशाब का रंग गहरा होता जा रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है.
पेशाब में खून आना- पीला रंग होने के साथ-साथ अगर आपको खून आने की भी शिकायत है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
चेहरे पर सूजन आना- चेहरे पर सूजन आने की वजह से भी ऐसा होता है. अगर आपका चेहरा हर रोज सूज जाता है तो आपको सोचने की जरूरत है.
लगातार थकान होना- बिना कुछ काम किए अगर आपका शरीर थका हुआ महसूस कर रहा है तो आपको टेस्ट जरूर करवाने चाहिए.
भूख कम लगना- किडनी फेल होने से पहले इंसान को भूख कम लगती है. अगर आपकी खुराक में किसी भी तरह का बदलाव हुआ है तो आपको गौर करने की जरूरत है.
उल्टी या मतली होना- बार-बार उल्टी का मन होना या मन खराब होना भी किडनी फेल होने का शुरुआती संकेत है.
स्किन में खुजली होना- स्किन या पूरे शरीर में खुजली होने से भी किडनी फेल होने का पता लगाया जा सकता है.
सांस लेने में दिक्कत होना- अगर आपको चलने में या बात करते वक्त सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
2 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
18 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
20 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
23 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines