Kidney खराब होने पर कहां दर्द होता है? यहां जानिए किडनी की बीमारी होने के 10 बड़े संकेत

Kidney Disease Symptoms: किडनी खराब होने से पहले कई तरह के संकेत देती है. अगर आपको हमारे बताए गए संकेत में से 5 भी लक्षण नजर आएं तो बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज ना करें. तुरंत डॉक्टर से बात करें और अपना इलाज शुरू करवाएं. 

Kidney Disease Symptoms

Kidney खराब होने पर कहां दर्द होता है? ImageCredit- Shutterstock

10 Symptoms of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है. यह खून को साफ करने और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है. इसलिए किडनी की हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. हालांकि, जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो शरीर में कई तरह के संकेत दिखने लगते हैं. इन लक्षणों पर वक्त रहते ध्यान दें, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो किडनी फेल हो जाती है. कुछ संकेत तो ऐसे होते हैं जिनकी पहचान लोग आसानी से नहीं कर पाते. कमर के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब में बदलाव या शरीर में सूजन जैसे संकेत दिखाई देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किडनी खराब होने पर दर्द कहां होता है और कौन से शुरुआती संकेत इस ओर इशारा करते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

Kidney खराब होने पर कहां दर्द होता है? 

किडनी खराब होने पर पीठ के निचले हिस्से या पसलियों के ठीक नीचे बहुत तेज दर्द होता है. कई बार पेट के साइड में भी दर्द की शिकायत होती है. शुरुआत में यह दर्द हल्का होता है, लेकिन बाद में रीढ़ की हड्डी तक पहुंच जाता है. ध्यान ना देने पर कमर या जांघ के पास भी दर्द का एहसास होने लगता है.

किडनी की बीमारी होने के 10 बड़े संकेत 

बार-बार पेशाब आना- पानी ज्यादा पीने की वजह से पेशाब आना लाजिमी है. लेकिन अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह किडनी खराब होने का संकेत है. 
पेशाब में जलन या दर्द होना- पेशाब के साथ अगर जलन हो रही है या हल्के होते वक्त दर्द का अहसास हो रहा है तो यकीनन आपकी किडनी कमजोर हो रही है. 
पेशाब का रंग गहरा होना- कई बार देर तक पानी ना पीने की वजह से ऐसा होता है, लेकिन पानी पीने के बाद भी पेशाब का रंग गहरा होता जा रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. 
पेशाब में खून आना- पीला रंग होने के साथ-साथ अगर आपको खून आने की भी शिकायत है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 
चेहरे पर सूजन आना- चेहरे पर सूजन आने की वजह से भी ऐसा होता है. अगर आपका चेहरा हर रोज सूज जाता है तो आपको सोचने की जरूरत है. 
लगातार थकान होना- बिना कुछ काम किए अगर आपका शरीर थका हुआ महसूस कर रहा है तो आपको टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. 
भूख कम लगना- किडनी फेल होने से पहले इंसान को भूख कम लगती है. अगर आपकी खुराक में किसी भी तरह का बदलाव हुआ है तो आपको गौर करने की जरूरत है. 
उल्टी या मतली होना- बार-बार उल्टी का मन होना या मन खराब होना भी किडनी फेल होने का शुरुआती संकेत है.  
स्किन में खुजली होना- स्किन या पूरे शरीर में खुजली होने से भी किडनी फेल होने का पता लगाया जा सकता है. 
सांस लेने में दिक्कत होना- अगर आपको चलने में या बात करते वक्त सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ