किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या होता है? डॉक्टर ने बताया पेशाब में नजर आते हैं ये बदलाव

Kidney Damage Signs: पेशाब में होने वाले बदलावों से भी किडनी डैमेज के बारे में पता चल सकता है. डॉक्टर से जानिए किस तरह जानें कि आपकी किडनी खराब होने लगी है.

Kidney Damage Symptoms

Kidney Kharab Hone Ke Lakshan: इस तरह पता चलेगा किडनी ठीक तरह से काम कर रही है या नहीं. Image Credit - Freepik

Kidney Damage Symptoms: शरीर में जमा गंदगी को किडनी फिल्टर करके निकाल देती है जिससे शरीर के बाकी अंगों को भी सही तरह से काम करने में मदद मिलती है. लेकिन, अगर किडनी ही खराब हो जाए तो क्या होगा? किडनी खराब होने पर शरीर में ये गंदे टॉक्सिंस रिलीज हो जाते हैं, खून में मिलने लगते हैं और शरीर के हर अंग को प्रभावित करते हैं. ऐसे में त्वचा से लेकर हाथ-पैर और पेशाब (Urine) तक में किडनी खराब होने के लक्षण नजर आते हैं. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके भी इसी बारे में बता रही हैं. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण कौन से हैं जिन्हें ज्यादा डैमेज होने से पहले पहचानना जरूरी है.

विज्ञापन

किडनी खराब होने के संकेत | Kidney Damage Signs | Kidney Kharab Hone Ke Lakshan

डॉक्टर ने बताया कि किडनी के रोगों (Kidney Disease) का पता अक्सर तब चलता है जब किडनी 80 प्रतिशत तक खराब हो चुकी होती है. ऐसे में किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को जानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

पेशाब में झाग आना – पेशाब में झाग (Foamy Urine) नजर आना किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है. यह एक्सेस प्रोटीन का साइन होता है.

विज्ञापन

पेशाब के पैटर्न में बदलाव – किडनी खराब होने पर पेशाब का पैटर्न बदल जाता है. डॉक्टर ने बताया कि या तो पेशाब पहले से बहुत ज्यादा आता है या फिर पेशाब बहुत कम आने लगता है.

आंखों और पैरों में सूजन – आंखों, पैरों और एड़ियों के चारों तरफ सूजन दिखना किडनी खराब होने के लक्षणों में शामिल है. यह सूजन सुबह के समय ज्यादा नजर आती है.

विज्ञापन

कमर में तेज दर्द – बिना किसी कारण के कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द होना किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है. यह किडनी इंफ्लेमेशन और किडनी में पथरी (Kidney Stone) होने का भी लक्षण हो सकता है.

सूखी और खुजली वाली त्वचा – किडनी डैमेज होने पर त्वचा बहुत ज्यादा सूखी नजर आ सकती है और उसपर खुजली होने लगती है. यह किडनी के सही तरह से काम ना करने पर शरीर में टॉक्सिंस जमा होने के कारण होता है.

विज्ञापन

इन संकेतों का भी रखें ध्यान

किडनी खराब होने पर नींद आने में दिक्कत हो सकती है. जब किडनी शरीर से टॉक्सिंस को सही तरह से फिल्टर करके नहीं निकाल पाती है तो इससे टॉक्सिंस पेशाब में जाने के बजाय खून में जमा होने लगते हैं. इससे ब्लड फ्लो में दिक्कत आती है और नींद से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

विज्ञापन

पेशाब में खून आना भी किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है. इसका यह मतलब हो सकता है कि आपके शरीर का फिल्टरिंग सिस्टम यानी किडनी डैमेज हो गई है और खून पेशाब में लीक होने लगता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ