When Kidney Fails: किडनी शरीर का एक अहम हिस्सा है, जिसका हेल्दी रहना जरूरी है. कई रिसर्च के मुताबिक, किडनी बिना शोर किए अपना काम करता रहता है और खराब भी आसानी से हो होता है. शुरुआत में इसका पता आसानी से नहीं लग पाता, क्योंकि टेस्ट में 100% किडनी खराब होने का पता चलता है. ऐसे में क्या किया जाए तब 50 से 70% किडनी खराब हो जाएं या किडनी लगातार खराब हो रही है. इसको लेकर आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर समय रहते कुछ आसान संकेतों पर ध्यान दिया जाए, तो किडनी के 100% डैमेज होने से पहले ही समस्या को पकड़ा जा सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार अस्पताल जाना जरूरी नहीं, कुछ जांच आप घर बैठे भी कर सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही किडनी डैमेज होने का पता आसानी से लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- पीली हल्दी Vs नीली हल्दी, हेल्थ के लिए कौन सा पाउडर है बेस्ट? यहां जानिए इसका सही जवाब
किडनी की जांच समय पर करना क्यों जरूरी है?
किडनी की वक्त पर जांच करवाना जरूरी है, क्योंकि लास्ट स्टेज पर पता लगना सही नहीं है. बता दें किडनी का काम खून को साफ करना, टॉक्सिन बाहर निकालना और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना है. जब किडनी कमजोर होने लगती है तो धीरे-धीरे शरीर में जहर जमा होने लगता है.
कैसे करें किडनी की जांच?
- आचार्य मनीष जी का कहना है कि शुरुआती स्टेज में की गई जांच किडनी को पूरी तरह खराब होने से बचा सकती है. ऐसे में आपको नीचे बताए गए संकेतों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है.
- किडनी की सेहत का सबसे पहला संकेत पेशाब देता है. अगर बहुत गहरा पीला या झागदार पेशाब आ रहा है तो आपकी किडनी में दिक्कत होना शुरू हो गई है. बार-बार पेशाब आना या बहुत कम आना भी एक संकेत है, जिसे जलन या बदबू से भी पहचाना जा सकता है.
- चेहरे, पैरों और आंखों में सूजन आना भी किडनी खराब होने का संकेत है. यह शुरुआती दौर में होता है और अगर आपको सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन या टखनों में सूजन नजर आए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
- अगर शरीर में उंगली दबाने पर गड्ढे पड़ जाएं तो आचार्य मनीष जी के अनुसार यह किडनी की कमजोरी का संकेत हो सकता है. साथ ही, अगर आपको बिना वजह थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो आपको टेस्ट के लिए जरूर जाना चाहिए.
- बिना वजह सांस फूलने लगे या खून में टॉक्सिन बढ़ने लगे तो इसका मतलब है कि आपकी किडनी सही तरह से काम नहीं कर रही है. मुंह में कड़वाहट और बदबू आना भी किडनी खराब होने का शुरुआती संकेत हो सकता है.
- बार-बार मुंह सूखना या सांसों से बदबू आना भी नजरअंदाज ना करें, क्योंकि ऐसा ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से भी हो सकता है. हालांकि, हाई बीपी और किडनी की बीमारी का गहरा संबंध भी माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- रोज 4 भीगे खजूर खाने से क्या होगा? फायदे जान तुरंत बना लेंगे आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
8 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
10 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
14 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
14 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
17 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines