क्या वजन घटाने के लिए की गई सर्जरी से कम होता है किडनी फेलियर का खतरा? स्टडी में हुआ खुलासा

Kidney Failure Treatment: किडनी हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने में मदद करती है। किडनी में किसी भी तरह की समस्या होने पर इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक नई स्टडी में पाया गया है कि वेट लॉस करने वाली सर्जरी किडनी फेलियर के रिस्क को कम कर सकती है। जानिए इस बारे में सब कुछ।

kidney failure

kidney failure

Kidney Failure Treatment: किडनी का स्वस्थ रहना हमारे स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है। अगर किडनी किसी भी कारण प्रभावित हो रही है, तो यह खतरनाक हो सकता है। किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में किडनी को सेहतमंद रखना जरूरी हो जाता है, मगर किडनी फेलियर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक नई स्टडी में पाया गया है कि वजन घटाने वाली सर्जरी किडनी फेलियर के रिस्क को कम कर सकती है। चलिए, जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहती है स्टडी?

स्टडी के अनुसार, डायबिटीज टाइप-2 के मरीजों को वजन घटाने वाली सर्जरी करवाने से किडनी फेलियर के जोखिम कम होते हैं। यह स्टडी जर्नल एनल्स ऑफ सर्जरी में पब्लिश की गई है, जहां किडनी बेरिएट्रिक सर्जरी से किडनी के रोग 60% तक कम होने को लेकर संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों में किडनी फेलियर का जोखिम रहता है और उससे उनकी मृत्यु होने की भी संभावना रहती है। इनके अनुसार, 40% डायबिटीज के मरीज किडनी प्रॉब्लम्स से भी पीड़ित रहते हैं।

विज्ञापन

क्या है बेरिएट्रिक सर्जरी

बेरिएट्रिक सर्जरी वजन घटाने वाली एक सर्जरी है जिसमें पेट और आंतों की सर्जरी कर फैट घटाया जाता है। यह सर्जरी ज्यादा वजन वाले लोगों के वेट को कम करने के लिए की जाती है। यह सर्जरी उन लोगों की होती है जो अन्य तरीकों से वजन नहीं घटा पाते हैं। बेरिएट्रिक सर्जरी करवाने के कई नुकसान भी हैं, जैसे: संक्रमण का खतरा, बीपी हाई-लो होने के रिस्क, सांस संबंधी समस्याएं, गैस, एनीमिया, महिलाओं में गर्भधारण करने में समस्या होना आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

बेरिएट्रिक सर्जरी से किडनी रोग से मिलेगी मुक्ति?

इस नई स्टडी के अनुसार, क्लीवलैंड क्लिनिक के बेरिएट्रिक एवं मेटाबोलिक इंस्टीट्यूट ने डायबिटीज रोगियों के एक समूह पर अध्ययन किया था जिसमें 425 लोग शामिल थे। ये लोग डायबिटीज टाइप-3 और 4 के साथ-साथ मोटापे और किडनी रोग के भी शिकार थे। स्टडी कर रही टीम ने 183 लोगों पर वेट लॉस करने वाली सर्जरी का प्रयोग किया था, तथा सर्जरी में दी जाने वाली दवाओं का भी सेवन करवाया था।

विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने क्या माना?

रिसर्च कर रही टीम ने इस पूरी प्रक्रिया के बाद मरीजों में किडनी के प्रति अधिक सुरक्षा महसूस की। रिसर्चर्स ने पाया कि इन रोगियों में किडनी की समस्या के साथ-साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का स्तर भी नियंत्रित हो गया था।

हालांकि, बेरिएट्रिक सर्जरी से किडनी रोग कम हो सकते हैं, इसको लेकर अभी और शोध तथा प्रमाणों की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ