Kidney Disease Symptoms: किडनी हमारे शरीर में सबसे जरूरी काम करता है. यह काम खून साफ करने का है. किडनी फिल्ट्रेशन का काम करती है जिसकी मदद से बॉडी में मौजूद हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं. किडनी की बीमारियां भी बीते कुछ दिनों से काफी बढ़ गई हैं. किडनी स्टोन से लेकर किडनी फेलियर की बीमारियां इनमें सबसे आम हैं. मगर क्या आप जानते हैं किडनी डिजीज होने पर आंखों में भी लक्षण दिखाई देते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मैक्स अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीष सिंगला बताते हैं कि किडनी फेलियर या किसी अन्य बीमारी होने पर हमारे गुर्दे अपना काम करने में सक्षम नहीं रहते हैं. किडनी खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि डायबिटीज, हाई बीपी और इंफेक्शन होना. जब किडनी खराब होने लगती है तो हमारी बॉडी सिग्नल देती है. हाथों-पैरों समेत आंखों में होने वाले बदलाव भी किडनी खराब होने का संकेत होता हैं.
किडनी खराब होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण। Symptoms of Kidney Disease
1.आंखों में सूजन- जब किडनी में खराब होने लगती है तो शरीर में प्रोटीन यूरिन के रास्ते बाहर निकलने लगता है. इस स्थिति में आंखों और उसके आस-पास सूजन होने लगती है. इस लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
2.आंखों का लाल होना- अगर किसी की आंखों में लगातार खुजली हो रही है तो यह भी किडनी डैमेज का संकेत होता है. जब हमारे खून में टॉक्सिन्स का लेवल बढ़ता है तो खुजली होती है. ऐसे में खुजली करने के बाद आंखों में लालपन आ जाता है.
3.धुंधला दिखना- आंखों में धुंधलापन होने की वजह किडनी डैमेज होने का लक्षण होता है. अगर किसी की बीपी हाई रहता है तो उससे किडनी डैमेज होने लगती है. इस समस्या से आंखों के ब्लड वेसल्स को नुकसान होता है. अगर किसी को धुंधला दिखाई देता है तो उसे इस लक्षण को समझना जरूरी है.
4.आंखों में खून दिखना- किडनी खराब होने पर आंखों में खून जमकर दिखने लगता है. डॉक्टर इस संकेत को मेडिकल इमरजेंसी कहते हैं क्योंकि कई बार किडनी खराब होने पर आंखों की ब्लड वेसल्स फटने लग जाती हैं.
5.आंखों के नीचे काले घेरे होना- किडनी डैमेज होने पर आंखों के नीचे काले घेरे होना यानी डार्क सर्कल होने लगते हैं. यह भी शुरुआती लक्षण होता है. हालांकि, किडनी डैमेज होने पर टॉक्सिन्स और फ्लूइड रिटेंशन बढ़ने लगता है.
ये भी पढ़ें-बालों के झड़ने के पीछे क्या है वजह? अचार्य बालकृष्ण ने बताया गंजापन दूर करने का घरेलू उपाय
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
17 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
20 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
22 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
23 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines