Kidney Disease Symptoms: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, गलत खानपान, कम पानी पीने की आदत और बढ़ते तनाव के कारण किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. चिंता की बात यह है कि कई बार इसके शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य लगते हैं, जिस कारण लोग इन्हें थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है, जो आपकी हेल्थ को बुरी तरह बिगाड़ सकती है. कई डॉक्टरों के अनुसार अगर किडनी से जुड़े संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है और इलाज भी आसान हो जाता है, आइए जानते हैं किडनी खराब होने से पहले कैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ
स्वस्थ किडनी क्यों है शरीर के लिए जरूरी?
किडनी हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से गंदे तत्व बाहर निकालने और पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और शरीर में जरूरी मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है. अगर किडनी ठीक से काम न करे तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
किडनी खराब होने के ये 5 संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज
नींद ठीक से न आना
अगर आपको लगातार नींद न आने की समस्या हो रही है या रात में बार-बार नींद खुलती है, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. शरीर में गंदे तत्व जमा होने से नींद प्रभावित हो सकती है.
बार-बार पेशाब आने की समस्या
अगर बिना ज्यादा पानी पिए भी आपको दिन या रात में बार-बार पेशाब आ रही है, तो यह किडनी के फिल्टर कमजोर होने का सभी संकेत हो सकता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.
आंखों के नीचे सूजन दिखाई देना
अगर सुबह उठते ही आंखों के आसपास सूजन या पफीनेस नजर आए, तो यह शरीर से प्रोटीन के निकलने का संकेत हो सकता है. यह किडनी की कार्यक्षमता कमजोर होने की चेतावनी हो सकती है.
पैरों और टखनों में सूजन रहना
किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर शरीर में अतिरिक्त नमक और पानी जमा होने लगता है. इससे पैरों, टखनों या हाथों में सूजन आ सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
पेशाब के रंग में बदलाव या खून आना
अगर पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या गहरा भूरा दिखाई दे या उसमें खून के निशान दिखें, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सीने में चुभन हार्ट अटैक का संकेत है या गैस का दर्द? ऐसे करें सही पहचान, वरना बढ़ सकती है दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
5 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
11 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines