हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kidney Detox Drinks: घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

Kidney Detox Drinks:किडनी को डिटॉक्स करने के लिए सही ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां हम आपको कुछ जबरदस्त ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Kidney Detox Drinks: किडनी हमारे शरीर का अहम अंग है। इसमें किसी प्रकार की खराबी हमारी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में किडनी की सुरक्षा का दायित्व भी हमारा ही हो जाता है। रोजाना चाय-कॉफी पीने और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से हमारे शरीर में हानिकारक टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। ये टॉक्सिंस किडनी डिजीज को बढ़ावा देते हैं। किडनी का काम होता है शरीर से गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालना। ऐसे में किडनी खराब होने से इस प्रोसेस में भी रुकावट आ सकती है और शरीर के अंदर टॉक्सिंस की मौजूदगी भी लंबे समय तक रहेगी, जो कि सही नहीं है। हम आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए ऐसे 5 हेल्दी और इफेक्टिव ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करेंगे।

किडनी डिटॉक्स में मदद करेंगे ये 5 ड्रिंक्स

1. नींबू पानी

सुबह की शुरुआत 2 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू मिलाकर पीने से करना किडनी के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी में पथरी को बनने से रोकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सिगरेट न पीने वालों में Lung Cancer का खतरा बढ़ा, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले ये कारण

2. पाइनएप्पल जूस

विज्ञापन

दिन में 1 गिलास अनानास का ताजा रस निकालकर पीना भी किडनी के लिए फायदेमंद होता है। इस फल का जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और किडनी को साफ करने में मदद करता है। आप इसमें पुदीना के पत्ते मिलाकर भी जूस बना सकते हैं। ये पत्ते जूस को और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।

3. पपीते और मौसंबी का जूस

विज्ञापन

इन दोनों फलों को किडनी रोगों के लिए रामबाण माना जाता है। अगर आप भी किडनी की समस्याओं से पीड़ित हैं तो इन दोनों को साथ मिलाकर ताजा रस निकाल सकते हैं। पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो किडनी की सफाई में मदद करता है। मौसंबी में विटामिन-सी होता है, जो किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसलिए इनका जूस पीने से किडनी की पथरी और अन्य समस्याओं से बचाव हो सकता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4. अदरक और नींबू की चाय

किडनी के लिए अदरक और नींबू दोनों फायदेमंद हैं। अदरक से किडनी की सूजन कम होती है। वहीं, नींबू से किडनी साफ रहती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप पानी को उबालना होगा, उसमें 1 इंच अदरक और आधा नींबू का रस मिलाकर पिएं।

विज्ञापन

5. पानी

जी हां, किडनी के लिए सबसे जरूरी ड्रिंक अगर कोई है तो वह पानी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी की क्लीनिंग होती रहती है। पानी से किडनी को फिल्ट्रेशन में भी मदद मिलती है। पानी पीने से किडनी के टॉक्सिन्स भी फ्लश आउट होते हैं। इसलिए लोगों को दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola