Kidney Damage Symptoms: आज के समय में बहुत से लोग स्वास्थ्य (Health Problem) संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. कुछ लोग शुगर (Diabetes) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) जैसी बीमारियों से परेशान हैं, तो कई लोगों को किडनी से जुड़ी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किडनी खराब हो जाने पर हमारे शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखने लगते हैं? अगर नहीं तो अब परेशान न हों, आइए जानते हैं एक्सपर्ट आचार्य मनीष से कि किडनी खराब होने पर सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्या लक्षण होते हैं.
पैर और हाथ में सूजन
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको पैर-हाथ में सूजन (Swelling) रहती है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो एक्सपर्ट आचार्य मनीष के अनुसार ये किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है. इसके साथ ही अगर आपको लगता है कि रोजाना सूजन बनी हुई है तो आप डॉक्टर को जरूर दिखाएं.
चलने और काम करने में सांस फूलना
एक्सपर्ट आचार्य मनीष के मुताबिक अगर आपको चलने और काम करने में थकान या सांस फूलती है तो ये भी किडनी खराब होने का कारण हो सकता है. ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो शरीर में थकान और सांस फूलने की समस्या कई बार या तो लगातार बनी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- World Heart Day: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन 5 चीजों का सेवन? एक्सपर्ट ने बताया Heart के लिए हो सकते हैं जहर
खाना खाने के बाद उल्टी आना
जब भी किडनी खराब होती है तो व्यक्ति को खाना खाने के बाद उल्टी जैसा महसूस होता है. अगर आपको भी ऐसा ही कुछ बार-बार होता है तो एक्सपर्ट आचार्य के मुताबिक ये किडनी के खराब होने के संकेतों में से एक है.
ये भी पढ़ें- अचानक Heart Attack आए तो क्या करें? Manish Acharya ने कहा इन 2 कामों से बच जाएगी जान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
2 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
6 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
8 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
10 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines