---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Kidney Damage होने के शुरुआती संकेत, पथरी न होने पर किडनी डैमेज के कितने चांस?

Kidney Damage Causes: किडनी खराब होने का एक सामान्य कारण पथरी है। मगर क्या आप जानते हैं कि किडनी स्टोन्स के बिना भी किडनी खराब हो सकती है? अगर नहीं, तो यहां जान लीजिए कारण, संकेत और बचाव के उपाय।

---खबर नीचे जारी है---

Kidney Damage Causes: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जिसका स्वस्थ रहना हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। आमतौर पर, लोग किडनी की बीमारियों को पथरी से जोड़ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टोन्स के बिना भी किडनी को नुकसान हो सकता है? मेडिकल में ऐसे कई कारण हैं, जो किडनी डैमेज कर सकती हैं। इसका पता समय पर न चलने पर स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आइए जानते हैं किडनी डैमेज के कुछ अन्य कारण, संकेत और बचाव के उपाय।

किडनी डैमेज के प्रमुख कारण

1. हाई BP- अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो यह भी किडनी को नुकसान पहुंचाने का एक सबसे सामान्य कारण माना जाता है। लंबे समय तक हाई बीपी रहने से किडनी के फिल्टर्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

---खबर नीचे जारी है---

2. डायबिटीज- बॉडी का हाई शुगर लेवल भी किडनी को नेगेटिव रूप से प्रभावित करता है। यह किडनी की रक्त वाहिकाओं यानी ब्लड वेस्लस को नुकसान पहुंचाता है, जिससे किडनी फंक्शनिंग भी स्लो होती है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---खबर नीचे जारी है---

3. नसों की सूजन- अगर किसी इंसान की नसों में सूजन की समस्या बनी रहती है खासतौर पर जो किडनी सेल्स की होती है, तो वह भी किडनी के खराब होने का एक संकेत है। इससे गुर्दे की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

4. पेनकिलर्स का सेवन- ओवर-द-काउंटर दवाओं का लंबे समय तक सेवन, खासतौर पर दर्द निवारक गोलियों का सेवन किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। पेनकिलर्स किडनी को डैमेज करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

5. कम पानी पीना- शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण भी किडनी डैमेज हो सकती है। इससे पथरी भी बन सकती है।

किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत

  • थकान और कमजोरी महसूस करना।
  • स्वेलिंग, हाथों, पैरों और चेहरे में सूजन होना, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी एक्स्ट्रा पानी और नमक को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाती है।
  • पेशाब करने में परेशानी होना या धीमी गति से यूरिन पास करना।
  • नमकीन भोजन खाने की अधिक इच्छा होना।
  • किडनी खराब होने से शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया हो सकता है।

Kidney Damage से बचाव के उपाय

  1. हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।
  2. दिन भर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।
  3. नियमित रूप से व्यायाम करें।
  4. ब्लड प्रेशर और शुगर की रेगुलर जांच करें।
  5. बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा न खाएं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 16, 2024 01:11 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola