Kidney Damage Symptoms: शरीर का नेचुरल फिल्टर होती है किडनी. यह शरीर के विषाक्तों या कहें टॉक्सिंस को फिल्टर करके बाहर निकालती है जिससे बाकी अंगों को सही तरह से काम करने में मदद मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है. ऐसे में अगर किडनी खराब होने लगे तो पूरे शरीर पर इसका फर्क पड़ता है. किडनी की दिक्कतों को समय रहते पहचानना भी बेहद जरूरी है क्योंकि किडनी की दिक्कतें जानलेवा साबित हो सकती हैं और जितना जल्दी इन लक्षणों की पहचान की जाएगी उतनी ही जल्दी इलाज शुरू किया जा सकेगा. ऐसे में यहां जानिए पुरुषों की किडनी खराब होने लगती है तो शरीर किस तरह के संकेत (Kidney Damage Signs In Men) देने लगता है. इस तरह पहचाने जा सकते हैं किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षण.
यह भी पढ़ें – बच्चेदानी में ट्यूमर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए Uterus Cancer का कैसे पता चलता है
किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं | Early Signs Of Kidney Damage In Men
शरीर में ऊर्जा की कमी
किडनी डैमेज होने पर शरीर में टॉक्सिंस और गंदगी जमना शुरू हो जाती है. इससे शरीर के बाकी अंग अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं और शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है.
त्वचा पर खुजली
किडनी खराब होने का एक लक्षण (Kidney Kharab Hone Ke Lakshan) यह भी है कि त्वचा की दिक्कतें होने लगती हैं. त्वचा पर टॉक्सिंस के कारण खुजली महसूस होती है.
हाथ-पैरों में सूजन
हाथ-पैरों में एक्सेस फ्लुइड जमने से सूजन आ सकती है. अगर बिना वजह ही हाथ-पैर सूजे हुए नजर आते हैं तो यह किडनी की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है.
नींद लेने में दिक्कत
किडनी खून में मौजूद टॉक्सिंस को फिल्टर नहीं कर पाती तो टॉक्सिंस पेशाब में मिलकर निकलने लगते हैं. इससे रात में बार-बार पेशाब आने लगता है और नींद खराब होती है.
पेशाब में दिखते हैं लक्षण
किडनी डैमेज होने पर बार-बार पेशाब आना (Baar Baar Peshab Aana), पेशाब से बदबू आना, पेशाब में खून नजर आना या पेशाब में झाग बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये संकेत बताते हैं कि किडनी सही तरह से अपना काम नहीं कर पा रही है.
आंखों के आस-पास सूजन
किडनी की दिक्कतों में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लुइड जमने लगता है. इन्हीं अंगों में आंखें भी शामिल हैं. किडनी खराब होने पर आंखों के आस-पास पानी भर जाता है और आंखें हर समय सूजी हुई या फूली हुई नजर आती हैं.
किडनी खराब होने के लक्षण दिखें तो क्या करें
अगर आपको शरीर में किडनी खराब होने के लक्षण दिखने लगे हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और जांच कराएं. डॉक्टर आपके अलग-अलग टेस्ट करेंगे जिससे समस्या की जड़ तक पहुंचकर इलाज शुरू करवाया जा सकता है.
इस तरह किडनी को रखें स्वस्थ
- किडनी की सेहत अच्छी रहे इसके लिए खानपान को अच्छा रखें
- वजन कंट्रोल में रखें
- रोजाना एक्सरसाइज करें
- स्मोकिंग ना करें
- खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें
- साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं
- अपने कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को मॉनिटर करते रहें.
यह भी पढ़ें – ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Brain Cancer Symptoms कैसे दिखते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines