Kidney Disease Causes: आपकी किडनी चौबीसों घंटे काम करती है और शरीर से एसिड और इसके अलावा तरल पदार्थ निकालने का काम करती हैं। साथ ही खून में पानी, नमक और खनिजों का संतुलन बनाए रखती हैं। अपनी किडनी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर ये अंग विफल हो जाता है, तो शरीर से विषेले पदार्थ और खराब चीजों को निकालने के लिए स्थाई डायलिसिस की जरूरत होती है।
अगर आप शुगर या ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं तो आपकी किडनी का स्वास्थ्य इस बात पर निर्भर करेगा कि आप इन पुरानी स्थितियों को कितनी अच्छी तरह मैनेज करते हैं। खराब लाइफस्टाइल होने से किडनी की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ सकता है। अपने किडनी को अच्छे आकार में रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना,हेल्दी भोजन करना, धूम्रपान और शराब पीने से बचना और खूब पानी पीना चाहिए है।
ये आदतें किडनी को नुकसान करती हैं
ओवर-द-काउंटर (OTC)- दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करने से किडनी को नुकसान हो सकता है। अगर पुराने दर्द, गठिया के लिए रोजाना इनका यूज करते हैं, तो इन्हें तुरंत बंद करने की सलाह दी जाती है।
नमक का ज्यादा प्रयोग करना- नमक का बार-बार उपयोग किडनी के लिए खतरा पैदा करता है क्योंकि न केवल ज्यादा सोडियम का लेवल बढ़ाता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर भी करता है।
प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन- प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने से किडनी की बीमारी के मरीजों को काफी नुकसान होता है। हाई फास्फोरस, प्रोसेस्ड फूड का सेवन किडनी और हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है।
मोटापा- ज्यादा चीनी खाने से मोटापा हो सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और शुगर होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण किडनी की बीमारी हो जाती है, इसलिए चीनी का सेवन कम करें।
भरपूर नींद- भरपूर नींद न लेने से परेशानी हो सकती है। खराब नींद होने पर न केवल किडनी को नुकसान पहुंचता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर और एथेरोस्क्लेरोसिस(Atherosclerosis) भी पैदा कर सकता है, जो किडनी के ब्लड फ्लो में कमी का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- कैसे कम हो जोड़ों का दर्द, इन 5 बातों का रखें ध्यान
हाइड्रेट न रखना- भरपूर मात्रा में पानी न पीने से किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अपने आपको हाइड्रेट करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। एक स्वस्थ इंसान को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए।
व्यायाम- नियमित रूप से व्यायाम न करना किडनी में समस्याओं को पैदा करता है। देर तक बैठे रहना किडनी की बीमारी से जुड़ा है। इसलिए रोजाना शारीरिक गतिविधि ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है, जो किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा है।
ज्यादा मीट खाने वाले- ज्यादा मीट खाने से किडनी में परेशनी हो सकती है। क्योंकि मीट में प्रोटीन खून में हाई मात्रा में एसिड का उत्पाद करने के लिए जाना जाता है जो कि किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है।
धूम्रपान- स्मोकिंग आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जिसमें किडनी भी शामिल है। जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं उनके खून में प्रोटीन होने की संभावना ज्यादा है, जो कि किडनी के खराब होने का संकेत है।
अत्यधिक शराब का सेवन- शराब का ज्यादा सेवन करना आपके शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ा सकता है और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
18 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
20 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines