हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kidney को हेल्दी बनाएं रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका काम शरीर को डिटॉक्स करना और हानिकारक तत्वों को फ्लश आउट करना है। इसकी सेहत को सुधारने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Kidney Health Tips: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। आपको अपनी डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर, लो इंफ्लामेशन और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। किडनी का काम शरीर में हाइड्रेशन मेंटेन करना है। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना, टॉक्सिन्स को रिलीज करने में भी किडनी मदद करती है। Kidney का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में ये 7 फूड्स शामिल करें।

ये 7 फूड्स हैं बेस्ट

1. लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च में विटामिन-ए और सी होता है। इस सब्जी में लो पोटेशियम होता है, जो किडनी की सूजन कम करता है और किडनी की फंक्शनिंग को इंप्रूव करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नींद की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क!

2. पत्ता गोभी

विज्ञापन

पत्ता गोभी भी फाइबर, फाइटोकेमिकल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। पत्ता गोभी खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। पत्ता गोभी खाने से किडनी डिटॉक्स भी हो सकती है।

3. गार्लिक

विज्ञापन

लहसुन भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सब्जी है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो बीपी कंट्रोल करने और इंफेक्शन्स से दूर रखने में मदद करते हैं। लहसुन किडनी हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।

4. प्याज

विज्ञापन

प्याज भी एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर है। प्याज खाने से सूजन कम होती है और गट हेल्थ इंप्रूव होती है। प्याज खाने से पोटेशियम की मात्रा भी सीमित रहती है।

5. फूल गोभी

विज्ञापन

यह सब्जी भी फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जो किडनी की फंक्शनिंग को सुधारती है। फूलगोभी किडनी में टॉक्सिन्स के बिल्डअप को रोकती है।

6. ब्लूबेरी

विज्ञापन

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर यह फल ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करता है। ब्लूबेरी खाने से UTI की समस्याएं भी नहीं होती हैं।

7. सेब

विज्ञापन

सेब भी किडनी के लिए सुपरफूड है। सेब खाने से फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की कमी दूर होती है। रोजाना इस फल को खाने से किडनी की बीमारियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola