Khosta-2: सावधान! कोविड जैसा नया वायरस सामने आया, वैक्सीन भी बेअसर, जानें सब कुछ
Edited By Pulkit Bhardwaj

Khosta 2
Edited By Pulkit Bhardwaj

Khosta 2
Khosta-2: दुनिया अभी कोरोना संक्रमण से उबर भी नहीं पाई है कि अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में SARS-CoV-2 जैसा एक नया वायरस पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह वायरस मानव के लिए जटिलताएं पैदा कर सकता है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी दावा है कि यह वायरस ना सिर्फ मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है और बल्कि वर्तमान में उपलब्ध COVID टीकों के लिए भी प्रतिरोधी है।
वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के पॉल एलन स्कूल फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि SARS-CoV-2 जैसा वायरस – खोस्ता -2 (Khosta-2) मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है। हालांकि यह वायरस सबसे पहले 2020 में रूस में पाया गया था। लेकिन, वैज्ञानिकों ने तब यह नहीं सोचा था कि यह संक्रमण इंसानों के लिए कोई खतरा पैदा कर सकता है।
हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि SARS-CoV-2 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की तरह इस वायरस में ऐसे जीन नहीं हैं जो लोगों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। लेकिन यह यह SARS-CoV-2 के जीन के साथ मिलने के बाद अपना स्वरूप बदल सकता है।
खोस्ता-2 उसी प्रोटीन, ACE2 से जुड़ता है जिसका उपयोग SARS-CoV-2 मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए करता है। एक शोधकर्ता का कहना है कि मानव कोशिकाओं पर रिसेप्टर्स ही वह तरीका है जिससे वायरस कोशिकाओं में प्रवेश करते हैं।
नया वायरस मानव कोशिकाओं को आसानी से प्रभावित कर सकता है। शोधकर्ता माइकल लेटको का कहना है कि कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाए गए लोग वायरस के असर से अछूते नहीं रह सकते और ना ही वे लोग जो ओमिक्रोन संक्रमण से उबर चुके हैं।
अभी पढ़ें – White Hair Cause: ये 4 गलत आदतें उम्र से पहले बना देती हैं बूढ़ा, सफेद हो जाते हैं बाल, जानें
खोस्ता -2 वन्यजीवों जैसे चमगादड़, पैंगोलिन, रैकून कुत्तों के जरिए फैलता है। लेटको ने मीडिया को बताया, इस स्तर पर यह कहना मुश्किल है कि क्या खोस्ता -2 में महामारी या यहां तक कि महामारी फैलाने की क्षमता है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर खोस्ता-2 सार्स-सीओवी-2 के साथ जुड़ जाता है, तो इसके और भी संक्रामक कारक हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: