Home Remedies For Piles: आजकल बवासीर की समस्या तेजी से आम होती जा रही है. ज्यादातर लोगों को लंबे समय तक बैठे रहने की आदत, कम शारीरिक गतिविधि और खराब खानपान की वजह से इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई रिसर्च के मुताबिक, लगातार बैठे रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे गुदा क्षेत्र की नसों पर दबाव बढ़ता है और बवासीर की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, कब्ज, कम फाइबर वाला आहार और पानी की कमी भी इस बीमारी के बड़े कारण माने जाते हैं. हालांकि, अगर बवासीर हद से ज्यादा बढ़ जाए तो इसे बिना ऑपरेशन के ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन मस्सों के दर्द या इससे राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे जरूर अपनाए जा सकते हैं. आप मस्सों पर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि आर्युवेद में कुछ तेल को औषिधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह की यह गलती एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही काम
बवासीर किसे कहते हैं?
बवासीर एक ऐसी समस्या है, जिसमें गुदा के आसपास सूजन, दर्द और कभी-कभी खून आने की शिकायत होती है. खासकर खूनी बवासीर ज्यादा तकलीफ होती है. ऐसे में लोग तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू उपाय ढूंढते हैं. कुछ प्राकृतिक तेल सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मस्सों की जलन, दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
बवासीर के मस्सों के दर्द में कैसे मिलेगा आराम?
- गुनगुने पानी से सिकाई करें
- एलोवेरा जेल लगाएं
- कब्ज से बचना है जरूरी
- डॉक्टर की दवा और क्रीम लगाएं
किस तेल की मालिश करने से मिलेगी राहत?
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. कई एक्सपर्ट्स बवासीर में अरंडी का तेल इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. आप भी अरंडी के तेल से मस्सों की मालिश कर सकते हैं, यकीनन आपको दर्द से आराम मिलेगा.
कैसे करें मालिश?
- सबसे पहले मस्सों की साफ पानी से सफाई करें.
- अब एक कटोरी में अरंडी का तेल निकालें.
- फिर रुई की मदद से मस्सों पर तेल लगाएं.
- अब हल्के हाथों से मसाज करें और रुई पूरी रात के लिए छोड़ दें.
- अगली सुबह गुनगुने पानी से साफ करें. ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है.
इसे भी पढ़ें- नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
7 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
9 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
10 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
12 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
19 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines