Sour Fruits In Plastic Bottle: गर्मियों में धूप से बचने या खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन करते हैं. जूस का सेवन करते हैं या स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए रस को यूज करते हैं. नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फलों का रस ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह नुकसानदायक भी हो सकता है. अगर आप फलों का जूस निकालने के बाद सही तरह से स्टोर नहीं करेंगे तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. बहुत सारे लोग इसे प्लास्टिक की बोतल में स्टोर करके रखते हैं, ताकि बाद में इसका सेवन आसानी से किया जा सके लेकिन यह नॉर्मल सी लगने वाली आदत हेल्थ को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान देने का काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें- मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए
प्लास्टिक में रस रखने से क्या होता है?
यह हम सभी जानते हैं कि खट्टे फलों में एसिड की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है और अगर यह प्लास्टिक के संपर्क में आ जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. कहा जाता है कि प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स जूस या रस के अंदर आ जाते हैं और यह हेल्थ को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं.
प्लास्टिक की बोतल में जूस रखने के नुकसान
केमिकल मिल जाना- जूस को प्लास्टिक की बोतल में रखने से हानिकारक केमिकल जूस में मिल जाते हैं. प्लास्टिक में मौजूद BPA जैसे केमिकल्स रस में मिल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं.
हार्मोनल असंतुलन- यह आपके हार्मोन सिस्टम को भी इफेक्ट करने का काम करता है. इसका सेवन करने से थकान, मूड स्विंग और पीरियड्स में परेशानी पैदा हो सकती है.
पाचन पर असर- खट्टे फल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर कुछ देर प्लास्टिक की बोतल में रखा जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. आपको पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
रस को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
- हमेशा कांच या स्टील के बर्तन में जूस को स्टोर करें.
- जूस को एक दिन से ज्यादा स्टोर ना करें.
- फ्रिज में जूस को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें.
- अगर प्लास्टिक की बोतल में जूस को स्टोर कर रहे हैं तो BPA-free प्लास्टिक का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- नमक वाले पानी में पैर डुबोने से क्या होता है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए अद्भुत फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
5 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
7 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
10 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines