---विज्ञापन---

खट्टे फलों का रस प्लास्टिक की बोतल में रखने से क्या होगा? जानिए हेल्थ के लिए कितना हो सकता है नुकसानदायक

Khatte Falo Ka Juice Plastic Ki Bottle Mein Rakhna: गर्मियों में अक्सर खट्टे फलों का जूस पिया जाता है. इसे कुछ लोग बाहर भी लेकर जाते हैं, जिसके लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं और इसे नॉर्मल बात समझते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

Sour Fruits In Plastic Bottle: गर्मियों में धूप से बचने या खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन करते हैं. जूस का सेवन करते हैं या स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए रस को यूज करते हैं. नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फलों का रस ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह नुकसानदायक भी हो सकता है. अगर आप फलों का जूस निकालने के बाद सही तरह से स्टोर नहीं करेंगे तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. बहुत सारे लोग इसे प्लास्टिक की बोतल में स्टोर करके रखते हैं, ताकि बाद में इसका सेवन आसानी से किया जा सके लेकिन यह नॉर्मल सी लगने वाली आदत हेल्थ को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान देने का काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें- मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

---विज्ञापन---

प्लास्टिक में रस रखने से क्या होता है?

यह हम सभी जानते हैं कि खट्टे फलों में एसिड की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है और अगर यह प्लास्टिक के संपर्क में आ जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. कहा जाता है कि प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स जूस या रस के अंदर आ जाते हैं और यह हेल्थ को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं.

प्लास्टिक की बोतल में जूस रखने के नुकसान

केमिकल मिल जाना- जूस को प्लास्टिक की बोतल में रखने से हानिकारक केमिकल जूस में मिल जाते हैं. प्लास्टिक में मौजूद BPA जैसे केमिकल्स रस में मिल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं.
हार्मोनल असंतुलन- यह आपके हार्मोन सिस्टम को भी इफेक्ट करने का काम करता है. इसका सेवन करने से थकान, मूड स्विंग और पीरियड्स में परेशानी पैदा हो सकती है.
पाचन पर असर- खट्टे फल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर कुछ देर प्लास्टिक की बोतल में रखा जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. आपको पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

रस को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

  • हमेशा कांच या स्टील के बर्तन में जूस को स्टोर करें.
  • जूस को एक दिन से ज्यादा स्टोर ना करें.
  • फ्रिज में जूस को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें.
  • अगर प्लास्टिक की बोतल में जूस को स्टोर कर रहे हैं तो BPA-free प्लास्टिक का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- नमक वाले पानी में पैर डुबोने से क्या होता है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए अद्भुत फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 17, 2026 03:22 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola