हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाना खाने के बाद वज्रासन में बैठना क्यों जरूरी है? आचार्य मनीष जी से जानिए पाचन को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए

Vajrasana Benefits: अगर आपका खाना सही ढंग से पचता नहीं है तो आप वज्रासन में बैठना शुरू कर दें, क्योंकि खाना खाने के बाद वज्रासन में बैठने से पाचन मजबूत होता है और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. ऐसे में आचार्य मनीष जी से जानते हैं कि हमें पाचन को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए. 

विज्ञापन
खाना खाने के बाद वज्रासन क्यों फायदेमंद है? Image Credit- News24

Khane Ke Baad Vajrasana Me Baithna: आजकल जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है कि लोगों के पास ढंग से बैठकर खाना खाने का भी टाइम नहीं है. हालांकि, कुछ लोग खाना तो वक्त पर खा लेते हैं, लेकिन अपने पाचन का ध्यान नहीं रख पाते. खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना, मोबाइल चलाना या कुर्सी पर झुक कर बैठना… यह तमाम आदतें हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल रही हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है, क्योंकि आचार्य मनीष जी का कहना है कि खाना खाने के बाद कुछ मिनट वज्रासन में बैठना जरूरी है. ऐसा करने की सबको सलाह दी गई है, क्योंकि माना जाता है कि यह छोटी-सी आदत पाचन को मजबूत बनाकर गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है.   

इसे भी पढ़ें- कॉलेस्ट्रोल कम करने के बाबा रामदेव ने बताए घरेलु नुस्खे, कहा इस तरह पिघलेगी जमी हुई जिद्दी वैक्स

वज्रासन क्या है?

वज्रासन एक तरह का योग है, जिसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठा जाता है. रीढ़ सीधी रखी जाती है और दोनों हाथ घुटनों पर रखे जाते हैं. यह आसान दिखने वाला आसन शरीर के अंदर कई सकारात्मक बदलाव लाता है.

विज्ञापन

खाना खाने के बाद वज्रासन क्यों फायदेमंद है?

पाचन मजबूत होना- वज्रासन में बैठने से पेट और आंतों में रक्त संचार बेहतर होता है. इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है.
एसिडिटी से राहत मिलना- अगर आप खाना खाने के बाद वज्रासन में बैठ जाएंगे तो आपको भारीपन, गैस या एसिडिटी की समस्या महसूस नहीं होगी.
मेटाबॉलिज्म में सुधार होना- इस आसन को करने से पाचन अग्नि लेवल में रहता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. साथ ही, यह पोषक तत्वों को सही तरह से लाने का काम करता है.
वजन नियंत्रित करना- अगर आप खाना खाने के बाद वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है तो आपको 10 मिनट वज्रासन में बैठना चाहिए. ऐसा करने से पेट की चर्बी कम होती है और पाचन मजबूत होता है.
मन को भी देता है शांति- खाने के बाद तुरंत बाद दूसरे काम करने से या मोबाइल चलाने से परेशानी हो सकती है. आप कुछ मिनट शांत बैठें और वज्रासन करें, क्योंकि यह मन को शांति देने का काम करता है.

कितनी देर करें वज्रासन?

सबसे पहले शुरुआत में 5 मिनट बैठें. फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 15 मिनट कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- क्या कैंसर छूने से फैलता है? एक्सपर्ट से जानिए बचपन में हुए कैंसर से जुड़े 5 बड़े मिथक, जिन्हें अब मानना बंद करना होगा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola