Sleeping After Dinner: खाना खाने के बाद कुछ लोगों को थोड़ी देर लेटने की आदत होती है. वहीं, कई लोग रात में देर से खाना खाते हैं और खाते ही सोने चले जाते हैं. धीरे-धीरे यह आदत इतनी आम हो गई है कि ज्यादातर लोग इसे नुकसानदायक मानते ही नहीं हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. कई रिसर्च के मुताबिक ऐसा करना पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं है. यह आदत सीधे तौर पर हमारी गट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा रही है. अगर वक्त पर इस आदत पर ध्यान ना दिया जाए तो गैस, एसिडिटी, अपच या वजन बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं. अगर आपको लगता है कि ऐसा करने से आपके शरीर को आराम मिल रहा है तो आप गलत हैं क्योंकि इससे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं.
इसे भी पढ़ें- बार-बार चक्कर आना मामूली बात नहीं! शरीर दे रहा है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से क्या होता है?
खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करती है. ऐसा इसलिए क्योंकि रात में शरीर धीमी गति से काम करता है, जिससे खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है और य़ह खाना दूषित होकर कई बीमारियों की वजह बनता है. अगर आप रात को 11 बजे के बाद खाना खाते हैं और सो जाते हैं तो अपनी इस आदत को तुंरत बदल लें.
शरीर में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं?
पेट में भारीपन महसूस होना- खाना खाने के बाद तुंरत लेट जाना या सो जाने के बाद जब इंसान उठता है तो उसे पेट में भारीपन महसूस होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है.
पाचन तंत्र कमजोर होना- अगर बार-बार सोते वक्त पेट में ढेर सारा खाना होता है तो इसे पचाने के चक्कर में पाचन पर जोर पड़ता है और एक वक्त के बाद यह कमजोर हो जाता है. साथ ही, खाना ठीक तरह से नहीं पकता और इंसान बीमार हो जाता है.
वजन बढ़ना- खाना सही तरह से ना पचने की वजह से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है. पेट, कमर का साइज और चेहरे पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है और ध्यान ना देने की वजह से शेप बदलने लगता है.
नींद आने की समस्या- जब इंसान का पेट साफ नहीं रहता तो शरीर सुस्त हो जाता है. इससे नींद आने की समस्या पैदा हो जाती है. हालांकि, कई बार पेट में भारीपन महसूस होने की वजह से रात में बार-बार आंख खुल सकती है.
इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितने कप कॉफी सेहत के लिए होती है फायदेमंद? क्या होगा अगर ज्यादा किया सेवन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
5 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
5 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
7 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
8 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
11 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines