हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

खाना कब और कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताए सही समय और सही तरीके से भोजन करने के अहम नियम

Best Time To Eat: दिन में तीन बार खाने के साथ-साथ वक्त और आहार पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर हम खाने का सही समय और सही तरीका अपना लें तो कोई बीमारी हमारे पास नहीं आएगी.  

विज्ञापन
खाने का सही वक्त क्या है?

Yog Guru Baba Ramdev Fitness Tips: खाना इंसान को हेल्दी रखने का काम करता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आप कहीं ना कहीं गलती कर रहे हैं. इस विषय को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि अगर हम खाने के वक्त और तरीके पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो अच्छे खाने का कोई मतलब नहीं है. इसलिए हमें खाने के वक्त और थाली में परोसी जाने वाली चीजों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. वैसे ही ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि दाल के साथ चावल खाने चाहिए या नहीं. दिन की शुरुआत किस चीज से करना चाहिए या रात को किस चीज को खाना फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आपको भी खाने के ये नियम पता नहीं है तो आपको बाबा रामदेव के बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. ऐसा करने से आप आहार और खाने के वक्त पर ध्यान देने की जरूरत है. 

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver की पहली स्टेज का शुरुआती संकेत क्या है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया जीभ से पहचानें गंभीर बीमारी

बाबा रामदेव ने बताया खाना कब और कैसे खाएं?

  • बाबा रामदेव ने बताया है कि हर इंसान को भोजन संतुलित और अल्पाहारी होना चाहिए, क्योंकि आर्युवेद के विधान में अलग-अलग खाने का विधान है और इंसान को अपने हिसाब से भोजन करना चाहिए. हालांकि, हर तरह का व्यक्ति अल्पाहारी भोजन कर सकता है, क्योंकि यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. 
    बाबा रामदेव का कहना है कि खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए और सुबह दही, दोपहर में छाछ और रात के एक घंटे बाद गर्म दूध पीना चाहिए. खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए और इसके बाद किसी भी तरह की नमक वाली चीज ना खाएं. ऐसा करने से स्किन की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है.  
  • अगर आप रात में दही या छाछ खाते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है. अगर आप ऐसा रोजाना कर रहे हैं तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और खट्टी चीजों को साथ रात में मसालेदार चीजें खाने से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.

खाने का सही वक्त क्या है?

बाबा रामदेव का कहना है कि अच्छा आहार शरीर पर भी असर करता है जब आप इन्हें सही वक्त पर खाते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप तीन वक्त खाना खाने के लिए बाबा रामदेव के बताया ये टाइम फॉलो कर सकते हैं.  

विज्ञापन
  • नाश्ता सुबह 7 से 9 बजे के बीच करना है बेहतर
  • दोपहर का खाना 12 से 2 बजे के बीच करना है सही
  • त 7–8 बजे तक खाना खा लेना है अच्छा  

इन बातों पर भी ध्यान दें

  • शांत मन से खाना खाएं.
  • खाना हमेशा चबा-चबाकर खाएं.
  • खाना खाते समय पानी ना पिएं.
  • पेट भर कर खाना खाने से बचें.
  • बासी और जंक फूड से दूरी बनाएं.
  • रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं.
  • खाने के कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें.

इसे भी पढ़ें- बार-बार हो सकता है किडनी स्टोन! बचाव के लिए डेली लाइफ में जरूर शामिल करें ये चीजें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola