कैंसर एक बेहद ही गंभीर बीमारी है, जिसका शुरुआती लक्षण पहली नजर में लोगों को समझ नहीं आते और वह उसे मामूली समझकर नजरअंदाज करने लग जाते हैं. लेकिन वक्त के साथ कैंसर अपना असर दिखाने लगती है और अपनी पकड़ मजबूत कर लेती है. इसका असर यह रहता है कि बड़ी संख्या में मरीजों को अपनी जान तक गवानी पड़ती है. यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा कहते हैं कि शरीर में किसी तरह के बदलावों को मामूली न समझे और तुरंत उसकी जांच कराए. खासतौर पर अगर आपके परिवार में कैंसर का कोई इतिहास रहा हो.
आज दुनिया में गले के कैंसर, लिवर कैंसर आदि कई तरह के कैंसर है, जिसके बारे में आपने कभी सुना तक नहीं होगा. इसी कड़ी में हम कीटोजेनिक डाइटइट के बारे में बात करेंगे, जिसे लेकर कहा जाता है कि इससे कैंसर का खतरा कम होता है. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: Morning Headache: सुबह उठते ही होता है तेज सिरदर्द? जानिए कहीं ये ब्रेन ट्यूमर छिपा संकेत तो
एक डाइट कैसे कम कर सकती है कैंसर खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैंसर से बचाव के लिए कीटोजेनिक डाइट भी फायदेमंद होता है. यह डाइट अगर नियमित रूप से लिया जाए, तो कैंसर होने की आशंका कम हो सकती है. बता दें कि कीटोजेनिक डाइट एक हाई-फैट वाली डाइट होती है, जिसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और बेहद कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन खाना होता है. इस डाइट से शरीर में एनर्जी ग्लूकोज नहीं बल्कि फैट एनर्जी बनती है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि शरीर में पनपने वाले कैंसर सेल्स को खाने से दूर रखती है और शरीर में सूजन व इंसुलिन के लेवल को कम करके कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाती है.
Pubmed की रिपोर्ट में कैंसर मरीजों पर इसका असर कैसा रहता है इसके बारे में बताया गया है. रिसर्च में पाया गया कि जिन मरीजों को इस डाइट का लंबे समय पालन कराया गया, उनका जीवनकाल अन्य कम वक्त के लिए डायट का सेवन करने वाले मरीजों के तुलना में लंबा पाया गया. हालांकि, यह कैंसर का पक्का इलाज नहीं है, इसको लेकर रिसर्च अभी जारी है.
लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों की खास जरूरत
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए रेड मीट का कम से कम सेवन करनी की सलाह दी जाती है. कई एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन कैंसर के रिस्क को बढ़ाती है. साथ ही, प्रोसेस्ड मीट जैसे बेकन और सॉसेज भी बड़ी आंत के कैंसर का कारण बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हर उस चीज से हाथ पीछे कर लिया जाए, जो भविष्य में आपको बड़ी मुश्किलों में डाल दे. आप चाहे तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार, कम मात्रा में सेवन कर सकते है, लेकिन तब ही, जब डॉक्टर आपको इसकी इजाजत दे.
फिजिकल एक्टिविटी पर भी फोकस करना जरूरी है, क्योंकि शरीर अगर एक्टिव नहीं रहेगा, तो उसपर कैंसर का खतरा उतना ही ज्यादा रहेगा. जरूरी है कि अगर आप अपनी सेहत बनाए रखना चाहते हैं, और इस जानलेवा बीमारी से बचाव चाहते हैं, तो रोजाना हल्की एक्सरसाइज जरूर करें, इसके अलावा साइकिल चलाना भी काफी फायदेमंद है. इतना ही नहीं, अगर आप शराब या धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो उससे जल्दी से जल्द रुक जाए.
यह भी पढ़ें: क्या देर रात आपको भी लगती है बार-बार भूख? जानिए यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
18 mins agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
2 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
3 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines