Weight Gain Disease: अक्सर मोटे व्यक्ति को देखकर कह दिया जाता है कि शायद ज्यादा खाता होगा या फिर खानपान को ही वजन बढ़ने की वजह बताया जाता है. लेकिन, ऐसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और बीमारियां भी हैं जिनमें मोटापा होने लगता है. मोटापा ( Obesity) किसी बीमारी का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है ऐसे में इन दिक्कतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए और समय रहते मोटापे की सही वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानिए किन-किन बीमारियों में वजन बढ़ता है.
किन बीमारियों में वजन बढ़ता है.
हाइपोथाइराइडिज्म
थाइराइड (Thyroid) ग्रंथि के ठीक तरह से काम ना करने पर हाइपोथाइराइडिज्म हो सकता है. हाइपोथाइराइडिज्म में वजन बढ़ने लगता है. इसमें थाइराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती है. इससे बाल पतले हो सकते हैं, स्किन ड्राई होने लगती है और कब्ज की दिक्कत भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें – पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने कहा किडनी स्टोन में खा लीजिए ये पत्ते, पिघल जाएगी पथरी
इंसोमनिया
नींद ना आने की दिक्कत को इंसोमनिया कहते हैं. व्यक्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जरूरी होता है और नींद की कमी भी वजन बढ़ने की वजह बनती है. ऐसे में अगर किसी को इंसोमनिया है तो उसका वजन बढ़ सकता है.
स्लीप एपनिया
अगर आप दिनभर उबासियां लेते रहते हैं या थकान महसूस करते हैं तो यह स्लीप एपनिया की दिक्कत में हो सकता है. स्लीप एपनिया होने पर वजन बढ़ सकता है. वहीं, ओवरवेट (Overweight) होने पर स्लीप एपनिया हो सकता है.
पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी PCOS ऐसी दिक्कत है जो महिलाओं को प्रभावित करती है. इस सिंड्रोम में ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं. लड़कियों में अचानक से वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह पीसीओएस होती है.
कंजेस्टिव हार्ट फेलियर
दिल जब सही तरह से खून को पंप नहीं कर पाता है तो तेजी से वजन बढ़ने लगता है. इस दिक्कत में पैर सूजने लगते हैं, पल्स तेज हो जाती है, लंबी गहरी सांस आने लगती है और हाई ब्लड प्रेशर समेत मेमोरी लॉस की दिक्कत भी हो सकती है.
डायबिटीज
डायबिटीज भी एक ऐसी कंडीशन है जिसमें वजन बढ़ सकता है. डायबिटीज (Diabetes) में एक्सरसाइज करने पर, खानपान का ध्यान रखने पर और सही दवाइयां लेने पर मोटापा कम हो सकता है और डायबिटीज को मैनेज करना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें –हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत, वैस्कुलर सर्जन ने बताया कैसे पहचानें लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
31 mins agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 hr agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
17 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
19 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
22 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines