हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Katrina Kaif के हाथ में मशीन कैसी? कैसे करती है काम और क्या है खासियत

Diabetes Monitoring Patch: शुगर चेक करने के लिए मार्केट में कई डिवाइस आ गए हैं। कटरीना कैफ की बांह पर लगे ग्लूकोज मॉनिटर पैच क्या है? कैसे काम करता है, जानिए इस मशीन के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

Diabetes Monitoring Patch: डायबिटीज भारत में फैला ऐसा रोग है जो देश के आधे से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मार्केट में कई प्रकार के डिवाइस आ गए हैं. उन्हीं में से एक है ग्लूकोज मॉनिटर पैच। हाल ही में, सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ग्लूकोज मॉनिटर पैच पहना हुआ है। इसके बाद से फैंस भी चिंता में हैं कि क्या कटरीना का डायबिटीज हुआ है? कटरीना की बांह पर लगा यह पैच क्या है, कब किया जाता है इसका इस्तेमाल और क्या इसे पहनने के कोई फायदे हैं?

कटरीना के हाथ में लगा यह पैच क्या है?

कटरीना ने अपनी बांह पर डायबिटीज पैच पहना हुआ था, इसे ब्लड शुगर मॉनिटर पैच भी कहा जाता है।
इस पैच को पहनने से शरीर के ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखी जा सकती है। इस पैच के माध्यम से यह काम काफी आसान हो गया है। दरअसल, सिर्फ खाने और इंसुलिन शॉट लेने से शुगर कंट्रोल करने में मुश्किल हो सकती है, इसलिए इस पैच को पहना जाता है। इसे पैच को CGM कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत

क्या है यह CGM?

सीजीएम (CGM) वह मशीन है जो मिनटों में शरीर के शुगर लेवल को ट्रैक कर सकती है। इस मशीन को पहनने वाला व्यक्ति डायबिटीज पीड़ित होता है। हालांकि, जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं, वे भी हेल्दी रहने के लिए इस मशीन का प्रयोग कर सकते हैं। जिन लोगों को नियमित रूप से ब्लड शुगर चेक करनी होती है, उन्हें इस मशीन को पहनने की सलाह दी जाती है।

कैसे काम करता है यह CGM पैच?

डायबिटीज मॉनिटर करने वाले इस पैच को स्किन पर लगाया जाता है। इस पैच की मदद से दिनभर का शुगर लेवल ट्रैक होता है। यह पैच आपके स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस से कनेक्ट होता है, जो आपको उस पर ब्लड शुगर का नोटिफिकेशन देता रहता है। इस पैच पर एक चिपचिपा पदार्थ लगा होता है, जो ट्रांसमीटर से जुड़ा होता है। इस पैच को भी बदला जाता है। बैंड-एड की तरह इसे निकालकर नया पैच पहना जाता है।

CGM पैच से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी बातें

  • इस पैच को 7 से 14 दिनों में बदला जाता है।
  • CGM पैच हाथ के पीछे या पेट पर पहना जाता है।
  • यह पैच वायरलेस होता है।
  • इस पैच के इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें