Diabetes Monitoring Patch: डायबिटीज भारत में फैला ऐसा रोग है जो देश के आधे से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मार्केट में कई प्रकार के डिवाइस आ गए हैं. उन्हीं में से एक है ग्लूकोज मॉनिटर पैच। हाल ही में, सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ग्लूकोज मॉनिटर पैच पहना हुआ है। इसके बाद से फैंस भी चिंता में हैं कि क्या कटरीना का डायबिटीज हुआ है? कटरीना की बांह पर लगा यह पैच क्या है, कब किया जाता है इसका इस्तेमाल और क्या इसे पहनने के कोई फायदे हैं?
कटरीना के हाथ में लगा यह पैच क्या है?
कटरीना ने अपनी बांह पर डायबिटीज पैच पहना हुआ था, इसे ब्लड शुगर मॉनिटर पैच भी कहा जाता है।
इस पैच को पहनने से शरीर के ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखी जा सकती है। इस पैच के माध्यम से यह काम काफी आसान हो गया है। दरअसल, सिर्फ खाने और इंसुलिन शॉट लेने से शुगर कंट्रोल करने में मुश्किल हो सकती है, इसलिए इस पैच को पहना जाता है। इसे पैच को CGM कहा जाता है।
क्या है यह CGM?
सीजीएम (CGM) वह मशीन है जो मिनटों में शरीर के शुगर लेवल को ट्रैक कर सकती है। इस मशीन को पहनने वाला व्यक्ति डायबिटीज पीड़ित होता है। हालांकि, जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं, वे भी हेल्दी रहने के लिए इस मशीन का प्रयोग कर सकते हैं। जिन लोगों को नियमित रूप से ब्लड शुगर चेक करनी होती है, उन्हें इस मशीन को पहनने की सलाह दी जाती है।
कैसे काम करता है यह CGM पैच?
डायबिटीज मॉनिटर करने वाले इस पैच को स्किन पर लगाया जाता है। इस पैच की मदद से दिनभर का शुगर लेवल ट्रैक होता है। यह पैच आपके स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस से कनेक्ट होता है, जो आपको उस पर ब्लड शुगर का नोटिफिकेशन देता रहता है। इस पैच पर एक चिपचिपा पदार्थ लगा होता है, जो ट्रांसमीटर से जुड़ा होता है। इस पैच को भी बदला जाता है। बैंड-एड की तरह इसे निकालकर नया पैच पहना जाता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।