Karwa Chauth Pregnancy Fasting Tips: करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है, लेकिन जब बात प्रेग्नेंसी की हो तो यह सवाल सभी महिलाओं के मन में उठता है कि क्या व्रत (Karwa Chauth Fast) रखना सुरक्षित है? बहुत सी महिलाएं गर्भावस्था में दुविधा में रहती हैं कि बिना पानी और खाना लिए पूरा दिन रहना उनके लिए और शिशु (Baby) के लिए ठीक होगा या नहीं. अगर आप भी प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर असमंजस में हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर तानया गुप्ता से कि कैसे आप इस खास दिन पर अपने व्रत (Fasting) को भी पूर्ण कर सकती हैं और सेहत का भी पूरा ध्यान रख सकती हैं.
डॉक्टर तानया गुप्ता, जो कि इनफर्टिलिटी और पीसीओडी विशेषज्ञ हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके यह बताया है कि अगर आप प्रेग्नेंट (Pregnancy Fasting Tips) हैं तो आप किस तरह से करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं, साथ ही बच्चों को भी स्वस्थ (Healthy) रख सकती हैं.
सरगी में खाएं ये चीजें
एक्सपर्ट डॉक्टर तानया गुप्ता का मानना है कि अगर आप करवा चौथ (Karwachauth) का व्रत रखना चाहती हैं तो आप सरगी में किसी तरह की मठ्ठी का सेवन न करें. इसकी जगह आप मखाना और ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन कर सकती हैं क्योंकि ये हल्के होते हैं डाइजेस्ट करने में. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप सरगी में मठ्ठी का सेवन करती हैं तो इससे आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है.
निर्जला व्रत न रखें
एक्सपर्ट तानया अपनी वीडियो में बताती हैं कि आप निर्जला व्रत न रखें. आप पूरे दिन नारियल पानी (Coconut Water) या पानी का सेवन करें. यह आपको हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करेगा, साथ ही आपको पूरे दिन हेल्दी भी रखेगा और बेबी को भी हाइड्रेट रखेगा.
ये भी पढ़ें-रोजाना पानी में डालकर पी लें ये एक चीज, वेट लॉस से लेकर इम्युनिटी तक कर देगा बूस्ट
दवाइयों का सेवन जरूर करें
डॉक्टर तानया गुप्ता बताती हैं कि आप व्रत के दौरान दवाइयों (Medicine) का सेवन जरूर करें. दवाइयों को इग्नोर बिल्कुल भी न करें. इससे सेहत और बेबी पर असर पड़ सकता है.
व्रत खोलते समय खाएं ये
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप व्रत खोल रही हैं तो आप हेवी खाना बिल्कुल न खाएं. आप कोशिश करें कि लाइट खाना खाएं जो कि आसानी से डाइजेस्ट हो जाए और आपको व बेबी को कोई दिक्कत न हो.
ये भी पढ़ें-कफ सिरप को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेयर की एडवाइजरी, बच्चों को दवाई पिलाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
23 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines