कफ सिरप को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेयर की एडवाइजरी, बच्चों को दवाई पिलाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Medicine Mistakes: ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जिनको अंदाजा नहीं होता है कि बच्चों को कफ देते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं स्वास्थ्य मंत्रालय की दी हुई कफ सिरप को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी के बारे में.

cough syrup side effects

सर्दी-खांसी में बच्चों को कफ सिरप देने से पहले जरूर पढ़ें ये गाइडलाइन. Image Source Freepik

विज्ञापन

Medicine Mistakes: आजकल सर्दी-जुकाम (Cold And Cough) और खांसी से परेशान बच्चों के लिए कफ सिरप (Cough Syrup) बहुत इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कफ सिरप को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, जो कि हर माता-पिता को जरूर पता होनी चाहिए. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बच्चों को कफ सिरप देते समय सावधानियां नहीं बरतते हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बच्चों को कफ सिरप देते समय कुछ सावधानियां (Safety Guidelines Before Giving Cough Syrup to kids) बरतनी बेहद जरूरी हैं ताकि उनकी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे सावधानियां.

स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में क्या कहा गया है?

2-5 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी में जारी किया है कि अगर आपका बच्चा 2-5 साल से कम का है तो आप उसको कफ सिरप देने से बचें. क्योंकि यह उसके लिए बहुत ही खराब हो सकता है.

विज्ञापन

डॉक्टरी सलाह जरूरी

अगर आपका बच्चा 5 साल से कम का है तो आप उसको कफ सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के न दें. कुछ कफ सिरप में ऐसी सामग्री हो सकती है जो बच्चों के लिए हानिकारक (Harmful) हो सकती हैं.

कफ सिरप के विकल्प

अगर बच्चे को हल्की खांसी या सर्दी हो, तो कफ सिरप के बजाय आप उसको हल्के गर्म पानी की भाप (Hot Water Steam) दे सकते हैं. इसके साथ ही आप उसको हल्का गुनगुना पानी भी पिला (Warm Water) सकते हैं. साथ ही कोशिश करें कि कफ सिरप न देना पड़े.

विज्ञापन

डॉक्टर से कफ सिरप की जगह घरेलू उपचार पूछें

अगर आपके बच्चे को ज्यादा कोल्ड या कफ की दिक्कत है तो आप डॉक्टर से कफ सिरप की जगह कुछ असरदार और लाभदायक घरेलू उपचार पूछें. इससे बच्चे को कोई भी साइड इफेक्ट (Side Effects) नहीं होगा और बच्चा स्वस्थ और हेल्दी रहेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ