Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत निर्जला होता है यानी वे दिनभर ना कुछ खाती हैं और ना ही पानी पीती हैं. शाम के समय जब चांद देखा जाता है तो पति के हाथों से पानी पीकर ही करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) तोड़ा जाता है. लेकिन, व्रत शुरू करने से पहले तड़के ही सुहागिनें सास की दी हुई सरगी खाती हैं. सरगी में अगर सही फूड्स शामिल किए जाएं तो इससे व्रत रखने वाली विवाहिता के शरीर में दिनभर ऊर्जा रहती है और व्रत रखने की क्षमता आती है. इसी बारे में बता रही हैं सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा आचंतानी. न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस पोस्ट को शेयर किया है जिसमें उन्होंने ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जिन्हें सरगी (Sargi) में शामिल किया जाए तो शरीर दिनभर एनर्जेटिक रहता है और कुछ ना खाने-पीने से पेट में एसिडिटी भी नहीं होती है. आप भी इन फूड्स को अपनी सरगी की थाली का हिस्सा बना सकती हैं.
करवा चौथ सरगी में शामिल करें ये फूड्स | Foods For Karwa Chauth Sargi
भीगे हुए सूखे मेवे
सरगी में भीगे हुए सूखे मेवे (Soaked Dry Fruits) खाए जा सकते हैं. भीगे ड्राई फ्रूट्स शरीर को पर्याप्त फैट भी देते हैं और इनसे एनर्जी भी मिलती है. आप काजू, बादाम, किशमिश या फिर अखरोट खा सकती हैं.
यह भी पढ़ें – विटामिन B12 की कमी से क्या-क्या दिक्कत आती है? जानिए Vitamin B12 कम होने पर कैसे दिखते हैं लक्षण
फल या नारियल पानी
अपनी सरगी में कोई ना कोई फल या फिर नारियल पानी जरूर शामिल करें. फल में सेब, अनार, केला, अंगूर, अमरूद या नाशपाती जो चाहे खा सकते हैं. वहीं, नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स बैलैंस करने में मददगार है. इससे एसिडिटी (Acidity) नहीं होती और कमजोरी भी महसूस नहीं होती है.
परांठा देसी घी वाला
आप अगर सरगी में अनाज खाती हैं तो कोई भी भरवां परांठा खा सकती हैं. परांठे के ऊपर देसी घी या फिर सफेद मक्खन जरूर लगाएं. साथ ही, दही जरूर लें. यह मील को कंप्लीट करता है.
फेनी या मीठी मट्ठी
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि सगन के लिए फेनी या मीठी मट्ठी अगर खानी है तो इसे सीमित मात्रा में खाएं. इसमें पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अगर आप ज्यादा मीठा खाएंगी तो इंसुलिन लेवल बढ़ेगा और इंसुलिन स्पाइक होने पर बार-बार भूख लगेगी.
कम चीनी वाली चाय या कॉफी
सरगी तड़के सुबह खाई जाती है, ऐसे में महिलाओं को चाय या कॉफी पीना अच्छा लगता है. लेकिन, चाय (Chai In Sargi) या कॉफी पीते समय ध्यान दें कि चाय-कॉफी कम चीनी वाली हो. ज्यादा चीनी वाली चाय या कॉफी से परहेज करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – पानी पीने के बाद फूल जाता है पेट? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पानी पीते हुए कभी न करें ये 5 गलतियां, जानें सही तरीका
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
15 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
16 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines