Curry Leaves Benefits: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि स्वास्थ्य समस्याओं (Health Problem) से घिरे रहते हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए डॉक्टर के चक्कर लगाते रहते हैं और हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आपको यह पता है कि कुछ हरे पौधे हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते? अगर नहीं, तो बता दें कि इन्हीं हरे पत्तों में से एक करी पत्ता सेहत (Curry Leaves) के लिए बहुत ही रामबाण होता है. आपके घर में लगा यह एक पौधा आपकी सेहत (Health Benefits) से लेकर त्वचा (Skin Benefits) तक के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है. अगर आप इसके फायदों से अंजान हैं, तो आइए जानते हैं रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने के फायदों के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी अपनी सेहत में इसके लाभ उठा सकते हैं.
पाचन में लाता है सुधार
अगर आपको पेट से संबंधित दिक्कतें हैं तो आप रोजाना सुबह उठकर बासी मुंह करी पत्ते को चबाएं . (Digestion) इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके साथ ही खाना आसानी से पच जाता है और पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है.
वजन घटाने में मददगार
ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आता कि क्या करें. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो रोज़ सुबह उठकर खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें. यह आपके शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को गलाने में मदद करता है, जिससे आपका वजन कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी बढ़ रही है? टाइप-2 डायबिटीज की जड़ है बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
झुर्रियों को करता है कम
आजकल लोग अपनी झुर्रियों (Wrinkles) को छुपाने के लिए न जाने क्या‑क्या नहीं करते. अगर आप भी झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह बासी मुंह करी पत्तों का सेवन करें. यह आपकी सेहत के साथ‑साथ आपकी त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकता है.
करी पत्ते के पोषक तत्व
करी पत्ते में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन A, B, C और E. इसके अलावा यह कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत के रूप में भी जाना जाता है.
दांतों और मसूड़ों के लिए लाभकारी
अगर आपको दांतों और मसूड़ों से संबंधित समस्याएं हैं तो रोजाना करी पत्ते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को संक्रमण से बचाते हैं. यह पत्ती दांतों को सफेद करने और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में भी सहायक होती है.
ये भी पढ़ें- रोजमर्रा की इन आदतों का किडनी-लिवर पर पड़ता है गहरा प्रभाव, डॉक्टर से जानें सेफ्टी टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
19 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
19 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
21 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
22 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines